मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में जब प्रशासनिक व्यवस्था में संवेदना जुड़ जाती है, तो नजारा कुछ और ही होता है। मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा के सामने एक मासूम बच्ची फूट-फूट कर रोने लगी। उसके चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था।
बच्ची ने बताया कि उसकी आंखों में मोतियाबिंद है और इलाज कराने की स्थिति में परिवार नहीं है। आर्थिक तंगी के कारण वो दर-दर भटक रही थी। बच्ची की मासूम अपील सुनते ही डीएम उमेश मिश्रा भावुक हो गए और तत्काल मदद के निर्देश दिए।
उन्होंने बच्ची को अपनी सरकारी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि उसका समुचित इलाज कराया जाए। डीएम ने भरोसा दिलाया कि इलाज का पूरा खर्च प्रशासन उठाएगा।
इस संवेदनशील पहल को देखकर वहां मौजूद जनसामान्य और अधिकारी भावुक हो उठे। सोशल मीडिया पर भी डीएम की इस मानवीयता की सराहना हो रही है।










Discussion about this post