Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home लखनऊ

यूपी : इनकम टैक्स आफिस में घमासान, असिस्टेंट कमिश्नर ने IRS को पीटा; अखिलेश ने सरकार को निशाने पर लेकर कसा तंज

सूत्रों के मुताबिक मार्च माह में राजधानी में आईआरएस अधिकारियों का क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया था, जहां योगेंद्र मिश्रा ने टीम में शामिल नहीं करने पर जमकर हंगामा किया था।

admin by admin
May 29, 2025
in लखनऊ
यूपी : इनकम टैक्स आफिस में घमासान, असिस्टेंट कमिश्नर ने IRS को पीटा; अखिलेश ने सरकार को निशाने पर लेकर कसा तंज
0
SHARES
128
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

 लखनऊ  : लखनऊ में इनकम टैक्स आफिस में कहासुनी हुई तो असिस्टेंट कमिश्नर ने आईआरएस गौरव गर्ग को दफ्तर के भीतर पीट दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव ने सरकार को निशाने पर लेकर तंज कसा।

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हजरतगंज के नरही स्थित इनकम टैक्स के दफ्तर में आईआरएस गौरव गर्ग पर असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने हमला कर दिया। हमले में डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग घायल हो गए। गौरव ने हजरतगंज पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस उन्हें लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि आईआरएस का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर विवेचना की जाएगी।

इनकम टैक्स दफ्तर के तृतीय तल पर आईआरएस के केबिन में बैठक चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि योगेंद्र मिश्र ने पानी का गिलास उठाकर गौरव गर्ग पर हमला कर दिया। इसके बाद बवाल बढ़ गया। बंद केबिन में दोनों अफसरों में मारपीट शुरू हो गई।

Related posts

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

December 28, 2025

बताया जा रहा है कि गौरव गर्ग के नाक से खून बहने लगा। मामला गंभीर देख पुलिस उन्हें एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले गई, जहां उनका इलाज चल रहा है। गौरव गर्ग आईपीएस रवीना त्यागी के पति हैं। रवीना यहां डीसीपी मध्य के पद पर तैनात रही हैं। दो अधिकारियों के बीच हुए विवाद के बाद महकमे में चर्चा तेज हो गई है। इनकम टैक्स दफ्तर में तनाव का माहौल है।

किसी को भी कर्मचारियों ने भीतर नहीं जाने दिया। यही नहीं, पुलिस भी पूरे मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है। उधर, अस्पताल पहुंचे गौरव गर्ग ने डॉक्टरों से कान में सनसनाहट, दाएं पैर के घुटने में चोट और चक्कर आने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें भर्ती किया गया। डॉक्टर गौरव गर्ग का इलाज कर रहे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

सूत्रों के मुताबिक मार्च माह में राजधानी में आईआरएस अधिकारियों का क्रिकेट टूर्नामेंट कराया गया था, जहां योगेंद्र मिश्रा ने टीम में शामिल नहीं करने पर जमकर हंगामा किया था। वह पिच पर ही बैठ कर अधिकारियों को भला-बुरा कहने लगे थे। साथ ही अधिकारियों को अपने परिवार में कई ब्यूरोक्रेट्स और जज होने की धमकी दे रहे थे।

वह आयकर विभाग के कई अन्य अधिकारियों पर भी इस तरह दबाव बनाते थे। इसकी शिकायतें होने पर उनके खिलाफ उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई थी। इसी जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से योगेंद्र मिश्रा ने असिस्टेंट कमिश्नर गौरव गर्ग पर मुख्य आयकर आयुक्त के सामने हमला कर दिया। योगेंद्र की पत्नी एआरटीओ के पद पर तैनात हैं।

खबर सामने आई तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अब तक पुलिस बनाम पुलिस हो रहा था, अब अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है। लखनऊ में एक आईआरएस अधिकारी को बंधक बनाकर एक इनकम टैक्स अधिकारी द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है। इसकी जांच हो और पता किया जाए कि एक आईपीएस अधिकारी के पति के साथ ऐसी घटना क्यों घटी ? इसके सूत्र किस-किस से जुड़े हैं।’

ShareTweetSend
Previous Post

जेल में बंद मुस्कान वकील बन खुद लड़ना चाहती है मुकदमा, क्या है नियम? परिवार तोड़ चुका है नाता… कोई मिलने नहीं आता

Next Post

मीट की दुकान बंद कराने पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बोले- मालिक भागे तो गोली मार देना

Next Post
मीट की दुकान बंद कराने पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बोले- मालिक भागे तो गोली मार देना

मीट की दुकान बंद कराने पहुंचे लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, बोले- मालिक भागे तो गोली मार देना

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

राशिफल 6 अप्रैल 2025: भगवान सूर्य की कृपा से ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली, जानें अपना आज का राशिफल

राशिफल 3 अक्टूबर 2025ः आज इन राशि के लोगों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

6 months ago
आम आदमी से लेकर सांसद तक परेशान, इंडिगो के 500 उड़ानें रद्द करने का मामला राज्यसभा में उठा

आम आदमी से लेकर सांसद तक परेशान, इंडिगो के 500 उड़ानें रद्द करने का मामला राज्यसभा में उठा

4 months ago
भारत तो आदि काल से ही हिंदू राष्ट्र है, हिंदुओं को अब जागने की जरूरत- महामंडलेश्वर स्वामी उमाकान्तानंद सरस्वती

भारत तो आदि काल से ही हिंदू राष्ट्र है, हिंदुओं को अब जागने की जरूरत- महामंडलेश्वर स्वामी उमाकान्तानंद सरस्वती

4 months ago
इन 51 जिलों में प्री-मानसून बारिश का IMD का अलर्ट,  मॉनसून की यूपी में एंट्री का दिन भी पता चला

यूपी : आज 50 KM/घंटे की रफ्तार से हवा और प्री मॉनसूनी बारिश का अलर्ट, अगले 120 घंटों तक ऐसा रहेगा मौसम

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In