गाजियाबाद : दुकानों के मालिकों को पकड़ते समय अपने समर्थकों से यह तक कह दिया कि अगर मालिक भागे तो गोली मार देना। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हुआ।
गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित टीलामोड़ थानाक्षेत्र के फरुखनगर गांव में गुरुवार को लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर मीट की दुकानें बंद कराने पहुंच गए। समर्थकों की बड़ी संख्या में विधायक ने एक-एक कर कई दुकानें बंद कराईं।
वहीं, दुकानों के मालिकों को पकड़ते समय अपने समर्थकों से यह तक कह दिया कि अगर मालिक भागे तो गोली मार देना। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद विधायक ने एक मीट दुकान मालिक को पकड़ा और खुद ही चौकी ले गए। साथ ही कार्रवाई की मांग की।











Discussion about this post