नई दिल्ली : ऑपरेशन सिंदूर पर तीनों सेनाओं ने प्रेस कांफ्रेंस की और बताया कि पहलगाम के गुनहगारों को किस तरह सजा दी गई. इसी बीच जब सेना से सवाल पूछा गया कि पाकिस्तानी आर्मी दावा कर रही कि उसने इंडियन एयरफोर्स के राफेल जेट को मार गिराया है. इस पर आपका क्या कहना है तो एयर मार्शल ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर आपका भी सीना चौड़ा हो जाएगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय वायुसेना के सभी राफेल जेट सुरक्षित हैं और पाकिस्तान का दावा पूरी तरह बेबुनियाद है.
एयर मार्शल एके भारती ने कहा, पहलगाम के जवाब में 7 मई को सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी शिविरों को निशाना बनाया, जिसमें करीब 100 आतंकवादी मारे गए. अगले कुछ दिनों तक चली गोलीबारी में कम से कम 40 पाकिस्तानी सैनिक भी मारे गए हैं. हमने उनके कुछ एयरक्राफ्ट को भी मार गिराया है. आने वाले दिनों में पता लग जाएगा. एयर मार्शल एके भारती ने कहा, उनके विमानों को हमारी सीमा में घुसने से रोका गया. निश्चित रूप से हमने कुछ विमान मार गिराए हैं. निश्चित रूप से, उनकी तरफ भारी नुकसान हुआ है, जो हमने पहुंचाया है, लेकिन हम अभी उनकी संख्या नहीं बता सकते, क्योंकि अभी युद्ध की स्थिति में हैं. इतना जरूर है कि हमने जो भी तरीके और साधन चुने, उनका दुश्मन को बड़ा नुकसान हुआ है. कितने लोग मारे गए? कितने घायल हुए? हमारा उद्देश्य लाशें गिनना नहीं है. यह काम उन पर छोड़ दीजिए.
राफेल पर क्या कहा?
इसके बाद जब उनसे राफेल लड़ाकू विमानों और भारत में हुए नुकसान के बारे में पूछा गया तो एयर मार्शल ने कहा, मैं केवल इतना कह सकता हूं कि हमने जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, वे हासिल कर लिए हैं और हमारे सभी पायलट घर वापस आ गए हैं..उन्होंने कहा, क्या हमने आतंकवादी शिविरों को नष्ट करने के अपने उद्देश्य को प्राप्त कर लिया है, और इसका उत्तर ‘हां’ है और परिणाम पूरी दुनिया देख रही है…











Discussion about this post