नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालातों के चलते स्थगित किया गया इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का मौजूदा सीजन 16 या 17 मई से दोबारा शुरू हो सकता है. रविवार की शाम हुई गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के बाद नई तारीखों के आधिकारिक ऐलान की उम्मीद थी, लेकिन बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि बोर्ड अब भी प्रोग्राम बना रहा है. फाइनल कोलकाता से शिफ्ट हो सकता है.
आईपीएल के एक सूत्र ने बताया कि लीग लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच लखनऊ में होने वाले मैच के साथ फिर से शुरू होगी. यह मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नौ मई को खेला जाना था.
एक सूत्र ने बताया, ‘सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों को वापस बुलाने के लिए कहा गया है. टूर्नामेंट 16 या 17 मई को लखनऊ में फिर से शुरू होगा. अंतिम कार्यक्रम कल (सोमवार) साझा किया जाएगा. सबसे ज्यादा संभावना है कि मैच चार स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे और दिल्ली-धर्मशाला में अब इस सीजन का कोई और मैच नहीं होगा.











Discussion about this post