Saturday, April 11, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

यूपी में ट्रिपल मर्डर: इसलिए हुई बाप और दो बेटों की हत्या!… बसपा नेता और उसके दामाद से कनेक्शन; पूरी कहानी

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर भारी पुलिस लगा दी गई। इधर, शाम 7:30 बजे तीनों शवों का शहर के रामघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

admin by admin
May 27, 2025
in उत्तर प्रदेश
यूपी में ट्रिपल मर्डर: इसलिए हुई बाप और दो बेटों की हत्या!… बसपा नेता और उसके दामाद से कनेक्शन; पूरी कहानी
0
SHARES
283
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर : जौनपुर में ट्रिपल मर्डर में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और दामाद को गिरफ्तार किया गया है। जबकि बसपा नेता के बेटे पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। एसओ समेत तीन को निलंबित कर दिया गया है।

यूपी के जौनपुर जिले में पिता और दो बेटों की सनसनीखेज वारदात हुई। ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और दामाद को गिरफ्तार किया है। जबकि बेटे पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। मामले में एसओ समेत तीन निलंबित कर दिए गए हैं।

दरअसल, सिरकोनी के कचर्गाव अंडरपास के पास रविवार की रात किरायेदारी के विवाद में पिता और उसके दो पुत्रों की हथौड़े व रॉड से सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजनों और रिश्तेदारों ने हंगामा कर हाईवे जाम करने की तीन बार कोशिश की, मगर पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत करा दिया।

Related posts

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025
उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

December 27, 2025

पुलिस ने घटनास्थल से हथौड़ा और रॉड बरामद किए हैं। वहीं, बड़े बेटे को पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पलटू राम नागर, उनके बेटे गोलू, दामाद नागमणि और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सुबह करीब 11 बजे एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण ने घटनास्थल का जायजा लिया।

जांच के लिए पहुंचे एडीजी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी रेंज वाराणसी वैभव कृष्णा – फोटो : पुलिस विभाग
एसपी डॉ. कौस्तुभ कुमार ने बताया कि आरोपी पलटू राम और नागमणि को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मामले में लापरवाही बरतने पर जफराबाद थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, हल्का प्रभारी धनुषधारी पांडेय और सिपाही रामनरेश को निलंबित किया गया है।

इमलो क्षेत्र के गांव महमदपुर कांध निवासी लालजी (55) का नेवादा अंडरपास के पास लालजी भइया इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल्स के नाम से कारखाना है। यहां पर वह वेल्डिंग और जेसीबी की मरम्मत का काम करते थे। दोनों बेटे गुड्डू (33) और यादवीर (25) भी काम में सहयोग करते थे। कारखाने में जल निगम के पाइपों पर चूड़ी पेरने का भी काम होता है।

पुलिस के अनुसार, लालजी रविवार को जौनपुर गए थे। वहां से काम निपटाने के बाद शाम करीब 5 बजे वह कारखाना पहुंच गए। इसके बाद वह यादवीर और गुड्डू के साथ काम में जुट गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर गुड्डू की पत्नी सरिता देवी ने पति, ससुर और देवर के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन तीनों के फोन नहीं उठे।

इसके बाद सरिता देवी ने अपने भाई देवेंद्र कुमार निवासी खरौरा को फोन कर तीनों लोगों का पता लगाने के लिए कहा। सुबह करीब पांच बजे देवेंद्र कारखाने पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर घबरा गए। भागकर बाहर खड़े एक व्यक्ति को बताया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। करीब छह बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

अंदर कमरे में जाकर देखा तो कमरे में लालजी, यादवीर व गुड्डू की लाशें पड़ी थीं। सीओ सिटी देवेश सिंह, थानाध्यक्ष लाइन बाजार सतीश सिंह, थानाध्यक्ष जफराबाद जय प्रकाश यादव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि हमलावर वारदात के बाद सीसीटीवी का डीवीआर भी उखाड़ ले गए।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर भारी पुलिस लगा दी गई। इधर, शाम 7:30 बजे तीनों शवों का शहर के रामघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि लालजी के तीसरे बेटे जिलाजीत ने दी। जिलाजीत एक साल से जेल में बंद था। उसे अंतिम संस्कार के लिए पैरोल पर बाहर लाया गया था।

लालजी वर्ष 2018 में पलटू राम के मकान में कारखाना चलाते थे। किरायेदारी को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। मामला कोर्ट में चल रहा है। पलटू राम की बेटी को लालजी का बेटा गुड्डू पिछले साल भगा ले गया था। गुड्डू पर केस भी हुआ था।

जफराबाद के बाईपास नेवादा के पास एक कारखाने में पिता और उनके दो पुत्रों की हत्या की गई। इनके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया है। इनका कुछ लोगों से किरायेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। धारदार हथियार का प्रयोग नहीं किया गया है। पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया है।- डॉ. कौस्तुभ कुमार, पुलिस अधीक्षक

ShareTweetSend
Previous Post

सात लोगों ने दी जान: कार में मिला कारोबारी का सुसाइड नोट, खुदकुशी की वजह के साथ ये बात भी लिखी

Next Post

पेट से निकल रहा सोना: पुलिस खिला चुकी 10 हजार के बिरयानी-केले; सालों से कर रहे तस्करी; ऐसे चलता है ये नेटवर्क

Next Post
पेट से निकल रहा सोना: पुलिस खिला चुकी 10 हजार के बिरयानी-केले; सालों से कर रहे तस्करी; ऐसे चलता है ये नेटवर्क

पेट से निकल रहा सोना: पुलिस खिला चुकी 10 हजार के बिरयानी-केले; सालों से कर रहे तस्करी; ऐसे चलता है ये नेटवर्क

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर का प्रदर्शन लगातार गिरा, टॉप-10 में गिना जाने वाला जनपद अब सीधे 45वें स्थान पर लुढ़का…

मुजफ्फरनगर का प्रदर्शन लगातार गिरा, टॉप-10 में गिना जाने वाला जनपद अब सीधे 45वें स्थान पर लुढ़का…

6 months ago
राशिफल 22 फरवरी 2025: हनुमानजी और शनिदेव की कृपा से इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 22 फरवरी का दिन, जाने अपना आज का राशिफल

राशिफल 19 मार्च 2025: गणेश बप्पा के आशीर्वाद से इन राशियों की जागेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

1 year ago
अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- भाजपा को हराकर उत्तर प्रदेश को बचाना है

अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- भाजपा को हराकर उत्तर प्रदेश को बचाना है

7 months ago
मुजफ्फरनगर में ऑनलाइन मंदिर बुक बनी साइबर ठगी का शिकार, महिला के खाते से उड़ाए 12 लाख, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में ऑनलाइन मंदिर बुक बनी साइबर ठगी का शिकार, महिला के खाते से उड़ाए 12 लाख, एक गिरफ्तार

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In