मुजफ्फरनगर। चर्चित उद्योगपति विशु तायल को लेकर रोज नई-नई चर्चा फैल रही है, आज एक और फोटो वायरल हो गया है जिसमें विशु तायल सरकारी एक-47 के साथ फोटो खिंचवाता नजर आ रहा है।
विशु तायल के खिलाफ दो वीडियो हाल ही में वायरल हुई थी, जिसमें वह दो ड्राइवर को पिटवा रहा है, इस मामले में कानपुर निवासी ड्राइवर मनोज की तरफ से थाना नई मंडी में गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है और आज वह अपने परिवार के साथ नई मंडी थाने में बयान दर्ज कराने भी आया हुआ है। पिटने वाले दूसरे ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है ।
इसी बीच विशु तायल का एक और फोटो वायरल हो गया है, जिसमें विशु तायल एके 47 लिए खड़ा है, इस फोटो में एक पुलिसकर्मी भी साथ में नजर आ रहा है, यह सरकारी एक-47 विशु ने कैसे ली और उसके साथ फोटो कैसे खिंचवाया, इसकी जांच की जानी आवश्यक है और सरकारी हथियार का इस तरह मजाक उड़ाया जाना भी चिंता का विषय है।











Discussion about this post