मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में पुलिस ने गोकशी के आरोपी और 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश शौकीन उर्फ बल्लू को मुठभेड़ में घायल कर दिया। यह मुठभेड़ बुढ़ाना रोड पर नहर पटरी के पास जंगल में हुई।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शौकीन को घेर लिया। शौकीन ने खुद को फंसा देख पुलिस पर दो बार फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शौकीन को लग गई। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शौकीन मेरठ के लिसाड़ीगेट का रहने वाला है। वह पुरकाजी और थाना भोपा क्षेत्र के कई मामलों में वांछित था। उस पर गोवंश वध के आरोप हैं। वह छिपकर अपराध कर रहा था।
सीओ सिटी राजू शाव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम की सराहना की। घटनास्थल से पुलिस ने शौकीन के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए। उसके खिलाफ नई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस गोकशी, गैंगस्टर और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।










Discussion about this post