मेरठ। मैदानी इलाकों में लगातार बढ़ रही गर्मी और अब तीन की छुट्टी होने के कारण सैलानियों ने शुक्रवार को पहाड़ों की ओर रुख किया। हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण सुबह से ही जाम की स्थिति उत्पन हो गई, जो देर शाम तक रही। टोल पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिस कारण गर्मी से वाहन चालकों को बुरा हाल हो गया।
जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। छुट्टी मनाने के लिए सैलानी पहाड़ों की ओर रुख कर रहे है। दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, हरियाणा आदि स्थानों से सैलानी देहरादून, कश्मीर, मनाली, ऋषिकेश की ओर जा रहे है। हाईवे पर वाहनों की संख्या में इजाफा होने से परतापुर से लेकर दादरी तक दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
सिवाया टोल प्लाजा पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों को जाम में फंसकर परेशानी उठानी पड़ी। शाम तक टोल प्लाजा से लगभग 48 हजार वाहन होकर गुजरे।
टोल के सुरक्षा अधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि जाम की एक वजह यह भी है कि बहुत से वाहन चालक फास्टैग सही नहीं लगाते, जिस कारण फास्टैग स्कैन करने में समय लगता है। बताया कि जाम से निपटने के लिए रिवर्स लाइन भी चलानी पड़ी।











Discussion about this post