मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती ने अपने पिता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक आरोपी ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। युवती की मां ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी बेटी ने उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के एक महिला ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वरुण शर्मा निवासी मोहल्ला नया बांस पिछले काफी समय से उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करता आ रहा है। उसके परिजनों को भी इस बात की शिकायत की गयी। उसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नही आया। आरोप है कि आरोपी ने मकान में घुसकर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।










Discussion about this post