मुजफ्फरनगर। योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि 10 जुलाई से सनातन धर्म की कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा में हरिद्वार से कांवड़ लेकर अपने गंतव्य पर पहुंचने वाले शिव भक्तों को पवित्र भोजन मिले, कोई भी शिव भक्त जेहाद का शिकार न बने। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के साथ साथ हिन्दू समाज की होगी।
कांवड़ यात्रा को थूक, मूत्र जेहाद से बचाने के लिए बरला में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राकेश आडवाणी के आवास पर बैठक हुई। महाराज ने कहा कि समय रहते अभियान प्रारंभ कर दिया है। कोई भी मुस्लिम कांवड़ यात्रा मार्ग में अपने होटल, ढाबे, चाय, फल, मिठाई की दुकान की पहचान को छिपाकर सनातन धर्म के देवी-देवताओं के नाम से बिल्कुल न चलाए। यदि कोई भी मुस्लिम अपनी पहचान छिपाकर हिन्दू देवी-देवताओं के नाम से होटल, ढाबे, खाद्य पदार्थ की दुकान चलाता हुआ मिला तो उसके होटल ढाबे के सामने धरना-प्रदर्शन होगा। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले हर जिले में बैठक होगी। इस बार पांच हजार हिंदू वीरों की टोली बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
आचार्य ब्रहाचारी मृगेन्द्र, राकेश आडवानी, बृजभूषण त्यागी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सिद्धार्थ त्यागी, अजय, शुभम त्यागी, मास्टर राजू, सुमित, प्रशांत, विकास, पवन त्यागी, मुकेश, मोहन, लाखन, लवि मौजूद रहे।










Discussion about this post