मुजफ्फरनगर। सोशल मीडिया पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। फेसबुक पर दोस्ती कर महिला ने युवक को ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा दिया और एक महीने के भीतर 12 लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने पैसा निकालने की कोशिश की तो उसका अकाउंट फ्रीज कर दिया गया।
जानसठ क्षेत्र के गांव घटायन निवासी 37 वर्षीय प्रदीप कुमार ने साइबर थाने में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर ‘सिमरन कौर’ नाम की महिला से दोस्ती हुई थी। महिला ने भावनात्मक बातें कर भरोसा जीता और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए ट्रेडिंग लिंक भेजकर निवेश कराने लगी।
पीड़ित ने 12 जुलाई से 19 अगस्त के बीच लगभग 12 लाख रुपये जमा कराए। निकासी की कोशिश पर खाते को फ्रीज कर दिया गया और 7.40 लाख रुपये अतिरिक्त की मांग की गई। पैसे न देने पर प्रदीप को ठगी का एहसास हुआ। साइबर पुलिस ने अज्ञात महिला और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।










Discussion about this post