शामली। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) परमानंद झा की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य पूर्व सैनिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना था।
बैठक में पूर्व सैनिकों द्वारा भूमि विवाद, शस्त्र लाइसेंस, पुलिस से संबंधित मुद्दों सहित विभिन्न समस्याएं रखी गईं। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों की शिकायतों का त्वरित और नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (अ.प्रा.) अजय कुमार सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सैनिक कल्याण योजनाओं की जानकारी उपस्थित पूर्व सैनिकों को दी। उन्होंने बताया कि पेंशन, आश्रित सहायता, चिकित्सा सुविधा, और पुनर्वास योजनाओं के अंतर्गत लाभ किस प्रकार लिया जा सकता है।
बैठक में पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में सैनिक बंधु उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और पूर्व सैनिकों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।











Discussion about this post