नई दिल्ली : पाकिस्तान आर्मी के साथ जंग लड़ रही बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने भारत से मदद मांगी है. बीएलए ने एक लेटर जारी कर कहा कि भारत पाकिस्तान पर चढ़ाई करे. हम पश्चिम से उसे नेस्तनाबूद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. बलूच लिबरेशन आर्मी ने साफ किया कि वह किसी भी देश की कठपुतली नहीं है, बल्कि क्षेत्रीय सैन्य और राजनीतिक समीकरण में एक निर्णायक पक्ष है.
बीएल ने पाकिस्तान के शांति और युद्धविराम के बयानों को झूठा प्रचार और धोखा बताया. कहा, ये सिर्फ पाकिस्तान की एक रणनीतिक चाल है. हम भारत और क्षेत्रीय ताकतों से अपील करते हैं कि पाकिस्तान की बातों में न आएं और निर्णायक कदम उठाएं. पाकिस्तान को टेरर फैक्ट्री बताते हुए बीएलए ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई वैश्विक आतंकवाद का केंद्र है.
कई मोर्चों पर पाक आर्मी को हराया
बलूच लिबरेशन आर्मी ने कहा, हमने बिना किसी बाहरी समर्थन के पाकिस्तान जैसी परमाणु शक्ति को बलूचिस्तान की धरती पर कई मोर्चों पर मात दी है. भारत हमें राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य सहयोग दे ताकि पाकिस्तान को जड़ से खत्म किया जा सके. BLA ने चेतावनी दी है कि जब तक पाकिस्तान अस्तित्व में रहेगा, तब तक आतंकवाद और अस्थिरता इस क्षेत्र में बनी रहेगी.











Discussion about this post