लखनऊ : आप सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में कहा कि सरकार को शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर भर्ती करनी चाहिए। उन्होंने प्रयागराज में चल रहे छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया।
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मांग की है कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के खाली पड़े पदों पर भर्ती करे। उन्होंने कहा कि सरकार ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि प्रदेश में शिक्षकों के एक लाख 93 हजार पद खाली पड़े हैं। प्रयागराज में चल रहे छात्रों के आंदोलन की मांग है कि 90 हजार खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाए। हम आंदोलन का समर्थन करते हैं और मांग करते हैं कि शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती की जाए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है और कानून व्यवस्था बदहाल है। लोग परेशान हैं। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को हिंदुत्व का टेंडर किसने दिया? आज यूपी में कानून व्यवस्था बदहाल हैं। अपराध बढ़ रहा है।
संजय सिंह ने बीटीसी शिक्षकों को पुरानी पेंशन देने का मुद्दा उठाया साथ ही शिक्षामित्रों के साथ न्याय करने की भी मांग की।










Discussion about this post