कैराना। कस्बे के मोहल्ला खेल कलां के नदीम की सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया इसके बाद परिजनों ने शव को गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया।
मोहल्ला खेल कला निकट चांद मस्जिद निवासी 28 वर्षीय नदीम पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। वह बेकरी का काम करता था। नदीम के चाचा शकील ने बताया कि नदीम अविवाहित था। सोमवार शाम करीब 7 बजे नदीम मकान के ऊपरी कमरे में जाकर लेट गया था। कुछ देर बाद परिवार के लोग ऊपर गए तो नदीम मृत हालत में पड़ा था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में परिवार के लोगों ने पुलिस को लिखकर दिया कि वह कोई पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते। पुलिस ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।











Discussion about this post