मुजफ्फरनगर। बढ़ते हादसों को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली-दून हाईवे पर बिलासपुर कट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अब इस कट से गुजरने वाले वाहन चालकों को करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। यह निर्णय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया, जहां कट को ब्लैक स्पॉट घोषित करते हुए डिवाइडर लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया।
प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर सभी वाहनों को भोपा व जानसठ पुल के रास्ते भेजने का निर्देश दिया है। अब शहर से निकलकर बिलासपुर और अन्य गांवों को जाने वाले वाहन भोपा पुल के पास से होकर जाएंगे, जबकि बिलासपुर की तरफ से शहर आने वाले जानसठ पुल के रास्ते आएंगे।
लोगों ने लंबे समय से बिलासपुर कट पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की थी, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ। कुछ समय पहले राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने यहां पुल पास होने का दावा किया था, लेकिन स्थल पर निर्माण की कोई गतिविधि नजर नहीं आती।
मुजफ्फरनगर समेत यूपी के 28 जिलों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की आशंका
इस मार्ग पर कूकड़ा, बिलासपुर, धंधेड़ा, सिकरेड़ा, भंडूर, मिर्जा टिल्ला, जौली, तेवड़ा, तिस्सा, खोकनी, निवादा, बेहड़ा सादात, दरियापुर, कैड़ी निजामपुर, गंगदासपुर, कासमपुर खोला, बीआईटी समेत अनेक गांव पड़ते हैं। मुजफ्फरनगर से बिजनौर की ओर जाने वाले वाहन इसी मार्ग को बाईपास की तरह इस्तेमाल करते थे।
प्रमुख हादसे जिन्होंने दिल दहला दिया
1.26 फरवरी 2025 – हरिद्वार निवासी सुनील को बाइक सवार ने टक्कर मारी। इलाज के दौरान मौत।
2.19 मार्च 2025 – चरथावल निवासी कंवलजीत की बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी, मौके पर मौत।
3.24 जून 2025 – तेज रफ्तार डंपर गन्ने का जूस पी रहे लोगों पर पलटा, सचिन और अभिनव की मौत, 8 घायल।
4.27 जून 2025 – धंधेड़ा निवासी मैनूदीन की बाइक को टक्कर, मौत; पत्नी रुकसाना घायल।
5.अगस्त 2024 – सरसावा (सहारनपुर) निवासी पुलिसकर्मी सुधीर और उनकी पत्नी सोनिया की ट्रक से कुचल कर मौत।
सड़क किनारे वाहन भी हटाए गए यातायात पुलिस ने यहाँ सड़क किनारे खड़े अनाधिकृत वाहनों को हटवाया।
सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य व एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने बताया कि यहां से लोग तेज गति से निकलते हैं, जिससे हादसे होते हैं। इसी वजह से इसे अस्थायी रूप से बंद किया गया है। इसका असर देखा जाएगा, फिर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।










Discussion about this post