मेरठ। जिन राशन कार्ड धारकों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी (ई-आधार सत्यापन) नहीं कराया है, उनके राशन पर अब से रोक लगा दी जाएगी। इस महीने से ऐसे सदस्यों के नाम पर राशन की कटौती नहीं होगी। अगर आगामी तीन माह के भीतर ई-केवाईसी नहीं कराई गई, तो उनके नाम राशन कार्ड से हटा दिए जाएंगे। विभाग ऐसे सदस्यों को फर्जी या मृत मानकर कार्रवाई करेगा। मेरठ जिले में ऐसे सदस्यों की संख्या एक लाख से अधिक बताई जा रही है।
सरकार ने राशन कार्ड से फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया शुरू की है, जो एक साल से अधिक समय से चल रही है। इसके बावजूद कई राशन कार्ड धारक अभी तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करा पाए हैं। जिला प्रशासन ने कई बार चेतावनी जारी की है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
जिलापूर्ति अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों को छोड़कर सभी अन्य सदस्यों का राशन आगामी तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराएं ताकि उन्हें राशन वितरण में परेशानी न हो।











Discussion about this post