मेरठ। पर्यावरण क्लब ने अग्रसेन चौक पर प्लास्टिक बहिष्कार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्लास्टिक का उपयोग बंद करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।
क्लब के संस्थापक सावन कनौजिया ने कहा कि आजकल हम अपनी जेब में 250 ग्राम का मोबाइल लेकर चलते हैं, तो 100 ग्राम के कपड़े के थैले को लेकर चलने में क्यों शर्माना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे प्लास्टिक के विरोध में खड़े हों और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाएं। कार्यक्रम में मौजूद कई लोगों ने यह भी कहा कि वे प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने का प्रयास करेंगे। इस जागरूकता अभियान में लक्ष्य, प्रियांशु, मुस्कान सक्सेना, सीतांशु, सचिन, महक शर्मा, आदित्य, मयंक टम्टा, अखिलेश बिष्ट और अरमान सहित अन्य युवा शामिल हुए।











Discussion about this post