मुजफ्फरनगर। ई-रिक्शा मजदूर यूनियन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश कुमार वर्मा दर्जनों ई-रिक्शा चालकों के साथ एसपी ट्रैफिक कार्यालय पहुंचे और रूट निर्धारण के संबंध में एसपी ट्रैफिक से वार्ता की।
यूनियन अध्यक्ष ने रूट निर्धारण की योजना को गलत बताते हुए कहा कि जिले में 12,000 से अधिक ई-रिक्शाएं पंजीकृत हैं। यदि रूट निर्धारण लागू किया गया तो केवल 1,800 ई-रिक्शाओं को ही शहर में चलने की अनुमति मिलेगी, जिससे बाकी रिक्शा चालक बेरोजगारी और भूखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे।
एसपी ट्रैफिक ने आश्वासन दिया कि रूट निर्धारण जबरदस्ती नहीं थोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले यूनियन को आवेदन करना होगा, जिसके बाद अगली बैठक में इस मुद्दे पर फैसला लिया जाएगा।
महेश कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल सभी ई-रिक्शा चालकों से आवेदन लिए जाएंगे ताकि सड़क पर चल रही ई-रिक्शाओं की वैधता और संख्या का पता लगाया जा सके। इससे अवैध ई-रिक्शाओं की पहचान कर उचित कार्रवाई की जाएगी।










Discussion about this post