नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि यह धमकी कुख्यात रोहित गोदारा के गिरोह के एक सदस्य ने दी है। गिरोह के एक सदस्य ने उन्हें व्हाट्सएप पर एक संदेश भेजकर 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी है। बताया जा रहा है कि खत्री को व्हाट्सएप के ज़रिए बार-बार धमकियाँ मिल रही हैं।
धमकी देने वाले ने साफ शब्दों में कहा कि पांच करोड़ रुपए दे दे, नहीं तो मरने के लिए तैयार हो जा। एक विदेशी नंबर से ये धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं। धमकी देने वाले ने रौनक खत्री को वॉट्सएप पर कई बार कॉल भी किया। हालांकि, रौनक की ओर से जवाब न मिलने पर सख्स ने आगे लिखा, “फोन नहीं उठा रहा तो गोली खाने के लिए तैयार रह।” इस संबंध में रौनक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में कहा गया है कि अज्ञात नंबर से उसे कई बार कॉल भी किए गए और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपए की मांग की गई। धमकी भेजने वाले ने कहा कि मांग पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह धमकी वास्तव में रोहित गोदारा गैंग ने दी है या उसके नाम का इस्तेमाल कर कोई और व्यक्ति खौफ फैलाने की कोशिश कर रहा है। दिल्ली पुलिस के साइबर विंग और क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंपी गई है।











Discussion about this post