मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र के मंदवाड़ा रोड पर सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाश की पहचान महताब पुत्र महफूज निवासी ग्राम मंदवाड़ा के रूप में हुई है। यह वही गिरोह है जिसने दो दिन पूर्व एक सर्राफ से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में पता चला है कि लुटेरे कई दिनों से सर्राफ की रेकी कर रहे थे और पूरी योजना बनाकर लूट को अंजाम दिया गया।
घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है और फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी गिरफ्त में होंगे।










Discussion about this post