Saturday, April 11, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

फर्जी डॉक्टर ने किया हार्ट का ऑपरेशन, 7 की मौत, सरकार को भी नहीं पता देश में कितने ऐसे डॉक्टर

ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी एक गंभीर समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत को प्रति 1000 लोगों पर कम से कम एक डॉक्टर चाहिए।

admin by admin
April 7, 2025
in नई दिल्ली
फर्जी डॉक्टर ने किया हार्ट का ऑपरेशन, 7 की मौत, सरकार को भी नहीं पता देश में कितने ऐसे डॉक्टर
0
SHARES
213
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश में दमोह के मिशन अस्पताल में लंदन के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एनजोन केम के नाम पर फर्जी डॉक्टर ने ढाई महीने में 15 हार्ट ऑपरेशन कर दिए। बताया जा रहा है कि इनमें से 7 मरीजों की मौत हो चुकी है। मामला सामने आते ही फर्जी डॉक्टर फरार हो गया। मेडिकल फर्जीवाड़े का यह कोई पहला मामला नहीं है। 2023 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक घटना देखने को मिली थी, जहां झोलाछाप डॉक्टर की गलत प्रैक्टिस की वजह से 33 लोग एचआईवी पॉजिटिव हो गए।

भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले फर्जी डॉक्टरों की सही संख्या बता पाना मुश्किल है। सरकार के पास भी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में अलग अलग दावा किया जा चुका है कि देश में बिना क्वालिफिकेशन मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों की संख्या हजारों में है। कुछ अनुमानों के मुताबिक भारत में लगभग 2-3 लाख फर्जी डॉक्टर हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, भारत के आधे से अधिक डॉक्टर फर्जी हैं। 2018 की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में इलाज के दौरान लगभग 20 फीसदी मौतें फर्जी डॉक्टरों की वजह से होती हैं। दावा किया गया था कि 2001 में एलोपैथिक डॉक्टर होने का दावा करने वालों में से 31 प्रतिशत केवल मिडिल क्लास तक पढ़े थे और 57 फीसदी के पास कोई मेडिकल डिग्री नहीं थी। स्टडी में यह भी बताया गया था कि ग्रामीण भारत में केवल 18.8 प्रतिशत एलोपैथिक डॉक्टरों के पास ही मेडिकल डिग्री थी।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

हालांकि सरकार ने WHO के दावे को खारिज कर दिया था। 2018 में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में लोकसभा को बताया था कि रिपोर्ट गलत है क्योंकि एमबीबीएस मेडिकल प्रैक्टिस करने के लिए स्टेट मेडिकल रजिस्टर में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। इसलिए सभी रजिस्टर्ड डॉक्टरों के पास मेडिकल प्रैक्टिस करने की योग्यता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट 1956 की धारा 15 स्टेट मेडिकल रजिस्टर में नामांकित डॉक्टर के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को राज्य में मेडिकल प्रैक्टिस करने से रोकती है। उन्होंने कहा कि चूंकि हेल्थ राज्य का विषय है, इसलिए झोलाछाप डॉक्टरों के मामलों से निपटने की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकारों की है। उन्होंने कहा कि इस बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

कानून को सख्ती से लागू न किए जाने की वजह से देश में झोलाछाप डॉक्टरों की समस्या बनी हुई है। भारत सरकार और विभिन्न मेडिकल एजेंसियां इस मुद्दे पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रही हैं, लेकिन यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। सवाल है ये फर्जी डॉक्टर कौन हैं, और ये कहां से आते हैं?

असल में, झोलाछाप डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करने वाले ज्यादातर लोग किसी डॉक्टर के यहां मददगार या कंपाउंडर के तौर पर काम करते हैं। कुछ साल काम करने के बाद ऐसे लोग खुद ही मेडिकल प्रैक्टिस करने लगते हैं। भारत में इन्हें ‘झोला छाप’या क्वैक डॉक्टर कहा जाता है। लेकिन असल में ये लोग मेडिकल सर्विस के एक बड़े गैप को भरते हैं।

ये क्वैक डॉक्टर खासकर गांवों में एक्टिव हैं, जहां असली डॉक्टरों की कमी है या उनकी फीस इतनी अधिक है कि गरीब उनके पास पहुंच नहीं सकते। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का अनुमान है कि भारत में कम से कम 10 लाख झोला छाप डॉक्टर हैं। इनमें से लगभग 4 लाख वैकल्पिक चिकित्सा प्रणालियों जैसे आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (AYUSH) के डॉक्टर हैं। हालांकि इन AYUSH डॉक्टरों में से सभी फर्जी नहीं होते, उन्हें एलोपैथी दवाइयां लिखने का अधिकार नहीं होता , जैसा कि MBBS डिग्री वाले डॉक्टरों को होता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी एक गंभीर समस्या है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत को प्रति 1000 लोगों पर कम से कम एक डॉक्टर चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन का दावा है कि भारत में लगभग 1500 लोगों के लिए एक डॉक्टर है। यह कमी आश्चर्यजनक है, जबकि भारत के पास दुनिया में सबसे अधिक मेडिकल कॉलेज हैं। लेकिन सरकार का कहना कि 836 की आबादी पर देश में एक डॉक्टर उपलब्ध है। 2 अगस्त 2024 को लोकसभा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यह जानकारी दी थी।

समस्या यह भी है कि हर साल मेडिकल कॉलेजों से ग्रेजुएट होने वाले छात्रों की संख्या सीमित है, जो सामान्यत: प्रत्येक कॉलेज से 100 से 150 छात्रों के बीच होती है। मसलन AIIMS दिल्ली हर साल अपने ग्रेजुएट कोर्स में केवल 72 छात्रों का दाखिला लेता है जबकि यहां लगभग 80,000 से 90,000 एप्लिकेशन आते हैं। कॉम्पिटिशन इतना अधिक है कि AIIMS दिल्ली की स्वीकार्यता दर हार्वर्ड से भी कम है।

ShareTweetSend
Previous Post

बिक भी सकता है केजरीवाल वाला शीशमहल! रेखा गुप्ता ने 3 विकल्पों में यह भी गिनाया

Next Post

‘तेल के दाम घट रहे, ब्याज दरें घट रहीं’; हाहाकार के बीच ट्रंप बोले- टैरिफ दांव सही, चीन हो रहा ध्वस्त

Next Post
‘तेल के दाम घट रहे, ब्याज दरें घट रहीं’; हाहाकार के बीच ट्रंप बोले- टैरिफ दांव सही, चीन हो रहा ध्वस्त

'तेल के दाम घट रहे, ब्याज दरें घट रहीं'; हाहाकार के बीच ट्रंप बोले- टैरिफ दांव सही, चीन हो रहा ध्वस्त

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

दहला देने वाला मंजर: मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे ने ली चालक की जान, सड़क पर खून से लथपथ बाइक सवार

दहला देने वाला मंजर: मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसे ने ली चालक की जान, सड़क पर खून से लथपथ बाइक सवार

5 months ago
मुजफ्फरनगर पुलिस का एक्शन: ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर पुलिस का एक्शन: ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

11 months ago
यूपी: अवैध ई-रिक्शा और ऑटो के खिलाफ अप्रैल में चलेगा विशेष अभियान, सीएम के निर्देश पर जुटा परिवहन विभाग

यूपी : खुले में मांस बिक्री पर रोक, दुकानदारों को नाम दिखाना अनिवार्य…. कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी का बड़ा फैसला

10 months ago
यूपीः न दूल्हा न बारात, दुल्हन बनी 4 युवतियों ने रचाई अनोखी शादी, जानें किसे पहनाई वरमाला…

यूपीः न दूल्हा न बारात, दुल्हन बनी 4 युवतियों ने रचाई अनोखी शादी, जानें किसे पहनाई वरमाला…

9 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In