मेरठ। भारतीय किसान यूनियन मेरठ के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान भूनी टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। टोल प्लाजा पर नारेबाजी करते हुए सभी किसानों ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और नारे लगाए।
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए उनकी नीतियों पर चलने और बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान भूनी टोल प्लाजा किसानों ने फ्री कर दिया और इस कारण हाइवे पर जाम लग गया। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि आज हम सब किसान संकल्प दिवस के रूप में मनाया हैं और आज हमने सैकड़ों की संख्या में भूनी टोल पर एकत्रित होकर टिकैत साहब की मूर्ति पर पुष्पांजलि कर उनकी जन्मभूमि कर्मभूमि किसान राजधानी स्थित समाधिस्थल सिसौली रवाना हुए।
जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि टिकैत बाबा ने किसानों को एक अलग पहचान दी। आज भी किसान आंदोलन करने की शक्ति उन्हीं की दो ताकतों द्वारा करते हैं। हम आगे उनकी नीतियों को बढ़ाने का कार्य कर रहे आने वाले समय में आंदोलन में और तेजी लाई जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मेजर चिंदौड़ी, भोपाल, सुनील, मोनू, हर्ष, सनी, अंकित , सत्येंद्र, बबलू, मनोज, सत्ते, सुखपाल, विनोद , वीरेंद्र, कृष्णपाल, परविंदर, नवीन, हरेंद्र गुर्जर, प्रशांत त्यागी, शेखर आदि मौजूद रहे।











Discussion about this post