Saturday, April 11, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

यूपी : 10 मिनट में कर दी 6 हत्याएं! कहानी उस शख्स की, जिसने भाभी के प्यार में कुल्हाड़ी से काट डाला पूरा परिवार!

लखनऊ के मोहनलालगंज में 2009 में एक आदमी ने अपनी पत्नी और बच्चों समेत 6 लोगों की हत्या की थी. जानें इस दिल दहला देने वाली घटना की पूरी कहानी.

admin by admin
June 1, 2025
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
यूपी : 10 मिनट में कर दी 6 हत्याएं! कहानी उस शख्स की, जिसने भाभी के प्यार में कुल्हाड़ी से काट डाला पूरा परिवार!
0
SHARES
340
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : 25 अप्रैल 2009 का दिन, सुबह के 6 बजे, उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले के मोहनलालगंज तहसील के गौरा गांव. मिट्टी का कच्चा घर, आंगन में चूल्हा जल रहा था, और घर की महिला संतोषी सब्जी काट रही थी. उसके तीन बच्चे 6 साल का रामरूप, 4 साल की सुमिरन और डेढ़ साल का रवि एक खाट में सो रहे थे. पति घर के आंगन में बैठा था. संतोषी ने खीझते हुए कहा, ‘कब से कह रही हूं कि दुकान से नमक ले आओ, लेकिन तुम सुनते ही नहीं. तेल भी खत्म है.’ सरवन ने तल्खी से जवाब दिया, ‘हां, हां, जा रहा हूं. सुबह-सुबह चिल्लाने लगी.’ गुस्से में संतोषी ने कढ़ाई पटक दी. सरवन ने कहा, ‘ये मानेगी नहीं,’ और शर्ट की बटन लगाकर घर से निकल गया.

करीब 10 मिनट बाद, एक आदमी और एक महिला संतोषी के घर में घुसे. महिला के हाथ में कुल्हाड़ी थी, और वह चीख रही थी, ‘आज तुम सभी को लाइन में लगा देते हैं.’ उसने आदमी से कहा, ‘देख क्या रहा है, कुल्हाड़ी उठा और इनका काम तमाम कर दे. हमें साथ रहना है तो इन्हें मरना होगा.’ आदमी ने कुल्हाड़ी उठाई और गालियों के साथ घर में झूमने लगा. संतोषी एक दम निडर औरत की तरह उस आदमी के सामने खड़ी हो गई और कहने लगी, ‘आ हिम्मत है तो, मारकर खा ले मुझे’. शोर सुनकर बच्चे जाग गए. आदमी ने कुल्हाड़ी उठाई ही थी कि, छह साल का रामरूप बाहर निकला और उस आदमी के पैरों से लिपटकर गिड़गिड़ाकर कहा, ‘छोड़ दो मम्मी को’. उस आदमी ने रामरूप को लात से धकेल दिया और कुल्हाड़ी संतोषी के गर्दन की एक तरफ मारी, कातिल ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मारी, जो चेहरे और आंख पर लगी, आंख बाहर आ गई, और संतोषी चूल्हे के पास गिर पड़ी. उसकी कराहटें धीरे-धीरे थम गईं. आंगन में खून की धार बहने लगी.

आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी कहानी, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी और बच्चों समेत 6 लोगों को 10 मिनट में मौत घाट उतार दिया. ऐसा उसने क्यों और कैसे कैसे किया चलिए जानते हैं.

Related posts

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

UP लेखपाल भर्ती: 7994 पदों के लिए संशोधित विज्ञापन जारी; कल से शुरू होंगे आवेदन, जानें जरूरी तारीखें

December 28, 2025

रामरूप भागने लगा, लेकिन कातिल ने उसे पकड़ लिया और बोला, ‘गांव वालों को बताने जा रहा था ना, रुक.’ उसने रामरूप के कान पर कुल्हाड़ी मारी, फिर चेहरे और माथे पर कई वार किए. रामरूप का शरीर छलनी हो गया, और उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया. चार साल की सुमिरन रोते हुए आई. कातिल ने उसे जमीन पर पटक कर गले पर कई वार किए, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया. तभी संतोषी का शरीर हिलने लगा. महिला ने चीखकर कहा, ‘यह जिंदा है, इसका गला काट दो.’ कातिल ने संतोषी को घसीटकर आंगन में पटका और उसकी गर्दन पर चार वार किए. संतोषी की गर्दन धड़ से अलग हो गई, और आंगन खून से लथपथ हो गया. महिला ने कहा, ‘इसका डेढ़ साल का लड़का अंदर है, उसका भी काम तमाम कर दो.’ कातिल ने कमरे में घुसकर रोते हुए रवि की छाती पर कुल्हाड़ी मारी, जिससे वह दो टुकड़ों में बंट गया.

संतोषी के घर के सामने कोलई का परिवार रहता था. कोलई की पत्नी माधुरी अपनी बेटियों संगीता और गीता के साथ खाना बना रही थी. चीखें सुनकर माधुरी संतोषी के घर गई. वहां खून से सना आंगन और कुल्हाड़ी लिए एक आदमी देखकर वह भागने लगी. कातिल ने चीखा, ‘आ तू भी आजा. हमारे झगड़े में कूदती है ना.’ उसने पीछे से कुल्हाड़ी मारी, जिससे माधुरी का दाहिना कान कट गया. फिर सिर पर कई वार किए, और माधुरी का सिर दो टुकड़ों में बंट गया. मां की चीख सुनकर संगीता दौड़ी. कातिल ने उसकी बांह पर कुल्हाड़ी फेंकी, लेकिन वह चीखती हुई खेतों के रास्ते मोहनलालगंज थाने भागी. माधुरी का 12 साल का बेटा राजेंद्र खेत में नहा रहा था. एक बच्चे ने उसे बताया कि उसकी मां को मार दिया गया. राजेंद्र घर पहुंचा, तो कातिल ने उस पर भी कुल्हाड़ी से कई वार किए. राजेंद्र का शरीर छलनी हो गया, लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं. कोलई खेत से लौटा और अपनी पत्नी व बेटे को खून में लथपथ देखकर बिलखने लगा. गांव वाले जमा हो गए. कातिल ने कुल्हाड़ी फेंक कर खेत की ओर भाग लिया, और उसके साथ आई महिला गायब हो गई.

संगीता खून से लथपथ थाने पहुंची और SHO अशोक कुमार शुक्ला को बताया कि उसकी मां और संतोषी का परिवार काट दिया गया. पुलिस हड़बड़ाकर गौरा गांव पहुंची. सड़क पर माधुरी की लाश और संतोषी के घर में चार कटी-फटी लाशें मिलीं. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, और राजेंद्र को अस्पताल ले जाया गया. कोलई ने बताया कि यह सब सरवन ने किया. गांववालों ने कहा कि सरवन के साथ एक औरत थी, जो खेत की ओर भागी. पुलिस ने सरवन के भाई पवन के घर का दरवाजा तोड़ा, जहां उसकी पत्नी सुमन मिली. सुमन ने कहा कि वह डर के मारे घर में बंद थी.

SHO ने कोलई, नन्हा, सुमन, संगीता, और गीता को थाने लाया. संगीता ने बताया कि सुमन ने उसकी मां को मारने के लिए कहा था. कोलई ने खुलासा किया कि सरवन का अपनी भाभी सुमन के साथ अवैध संबंध था. संतोषी इसका विरोध करती थी, जिसके चलते सरवन उसे मारता था. सुमन ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नन्हा का संतोषी के साथ चक्कर था. नन्हा ने इससे इंकार किया और कहा कि वह मंडप डालने गया था. शाम 4 बजे पुलिस ने सरवन को खेत से पकड़ा.सरवन ने कहा कि नन्हा ने उसकी पत्नी और बच्चों को मारा, क्योंकि उसका संतोषी के साथ संबंध था और जमीन का विवाद था.

पुलिस के सामने सवाल थे- कत्ल किसने किया- सरवन, सुमन, या नन्हा? अगर नन्हा ने किया, तो उसने अपनी मां को क्यों मारा? सुमन और सरवन का चक्कर इस हत्याकांड की वजह था, या जमीन का विवाद? SHO अशोक कुमार ने सभी को हिरासत में लिया और जांच शुरू की. गांव में दहशत का माहौल था, और यह हत्याकांड एक अनसुलझी पहेली बन गया.

पुलिस ने जब केस सुलझाया तो कोलई की बताई गई बात सही निकली. उसने बताया कि भाभी के प्यार में अंधे सरवन ने ही परिवार के सभी लोगों को मौत के घाट उतारा था. फिर भी ये केस सालों तक अनसुलझा रहा. इसके बाद तकरीबन 9 साल बाद कोर्ट ने आरोपी सरवन को फांसी की सजा और उसकी भाभी सुमन को दोषी मानते हुए चार साल का कारावास और दो हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी.

ShareTweetSend
Previous Post

प्रेम प्रसंग के शक में जोड़े को रस्सियों से बांधा, पुलिस को सौंपने से पहले युवक का ‘शुद्धिकरण’

Next Post

Covid 19: जिन लोगों ने नहीं लगवाई थी बूस्टर डोज, क्या उनको हो सकता है कोरोना? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Next Post
Covid 19: जिन लोगों ने नहीं लगवाई थी बूस्टर डोज, क्या उनको हो सकता है कोरोना? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Covid 19: जिन लोगों ने नहीं लगवाई थी बूस्टर डोज, क्या उनको हो सकता है कोरोना? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अरविंद केजरीवाल को मिला नया सरकारी बंगला, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हुआ आवंटन

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अरविंद केजरीवाल को मिला नया सरकारी बंगला, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हुआ आवंटन

6 months ago
मुजफ्फरनगर में नेम प्लेट विवाद पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा बयान, कावड़ यात्रा को लेकर दिया ये संदेश

मुजफ्फरनगर में नेम प्लेट विवाद पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का बड़ा बयान, कावड़ यात्रा को लेकर दिया ये संदेश

9 months ago
आशिफा हत्याकांड का बड़ा खुलासा: पति को छोड़ जेठ से की शादी, दोनों भाइयों ने महिला को इसलिए मार डाला…

आशिफा हत्याकांड का बड़ा खुलासा: पति को छोड़ जेठ से की शादी, दोनों भाइयों ने महिला को इसलिए मार डाला…

1 year ago
मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर मोनू की गोली मारकर की थी हत्या

मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर मोनू की गोली मारकर की थी हत्या

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In