शामली। जिले के गोहरनी और भैंसवाल गांव के ग्रामीणों ने एडीएम से मिलकर गोहरनी बाईपास हाईवे पर किसानों को अपनी गाड़ियां ले जाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की। उन्होंने सड़क को ऊंचा करने की मांग की। शुक्रवार को गोहरनी और भैंसवाल गांव के दर्जनों किसान एडीएम सत्येंद्र सिंह और एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन से मिले।
उन्होंने बताया कि किसानों को गोहरनी बाईपास हाईवे पर गन्ने से भरी गाड़ियां और भैंसा गाड़ियां चलाने में दिक्कत हो रही है। इसका कारण यह है कि हाईवे गांव की सड़क से ऊंचा है। इससे किसानों को भैंसा गाड़ियां चढ़ाने में दिक्कत होती है और उनके ट्रैक्टर ट्रॉलियों को भी तेज रफ्तार से चढ़ना पड़ता है, जिससे हाईवे पर हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए उन्होंने सड़क को ऊंचा करने की मांग की। एडीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इस मौके पर देवराज पहलवान, दर्शन पाल, उपेंद्र, मोहित, सुनील खैवाल, साहब सिंह, मोहन, मोहित, सचिन आदि मौजूद थे।











Discussion about this post