मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस ने बुधवार को बकरा चोरी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। सिखेड़ा थाना पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाकिब, उस्मान, आसिफ और अल्तमश के रूप में हुई है। ये सभी चरथावल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक ईको कार बरामद की है। इसके अलावा 23,850 रुपये नकद, दो तमंचे, चार कारतूस और एक चाकू भी मिला है। चोरी की गई एक बकरी भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक ये सभी सामान चोरी की वारदातों में इस्तेमाल किया जाता था।
सिखेड़ा क्षेत्र में बकरा चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। गंग नहर पटरी के पास से इन चोरों को पकड़ा गया। पुलिस को आशंका है कि ये गिरोह अन्य अपराधिक गतिविधियों में भी शामिल हो सकता है।
सिखेड़ा थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इससे उनके अन्य साथियों और चोरी की वारदातों का पता लगाया जा सकेगा। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।










Discussion about this post