मुज़फ़्फ़रनगर। जिले में जीएसटी विभाग की टीम ने बुढ़ाना क्षेत्र स्थित एक रीसाइक्लिंग प्लांट पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान भारी अनियमितताएं सामने आईं, जिसके चलते विभाग ने मौके पर ही 51 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
यह छापेमारी जीएसटी एसआईबी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन ब्रांच) के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश चंद दीक्षित के नेतृत्व में की गई। इस दौरान एसआईबी डिप्टी कमिश्नर मनोज शुक्ला एवं उनकी टीम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्लांट के रिकार्ड खंगाले और टैक्स चोरी से जुड़ी गड़बड़ियों का खुलासा किया।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, जांच में कंपनी द्वारा टैक्स चोरी और कागजी हेरफेर के स्पष्ट सबूत मिले। टीम ने मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए करोड़ों की गड़बड़ी पर रोक लगाई और भारी जुर्माना वसूला।
जीएसटी विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से औद्योगिक इकाइयों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि टैक्स चोरी या किसी भी प्रकार की अनियमितताओं में लिप्त फर्मों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कदम उठाए जाएंगे।










Discussion about this post