कंकरखेड़ा। हरियाणा पुलिस ने सरधना रोड पर एक गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने नकली दवाई व बिल बनाने वाले एक आरोपी को पकड़ लिया। मुख्य आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस आरोपी को लेकर हरियाणा चली गई।
थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा के यमुनानगर से नारकोटिक्स की टीम ने रविवार को सरधना रोड पर सुपर मार्किट की एक गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान बड़ौत निवासी सुनील शर्मा को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि छह महीने पूर्व ही गोदाम खोला था। गोदाम मालिक बिजनौर निवासी जय भगवान है, लेकिन पुलिस की भनक लगने के कारण आरोपी गोदाम का सारा सामान लेकर मौके से भाग गया।
हरियाणा पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी समय से कंपनी के नाम का लोगो लगाकर दवाइयां बेच रहा था। वहीं लोगों को फर्जी बिल बनाकर दे रहा था। जिसकी शिकायत कंपनी के अधिकारियों ने हरियाणा पुलिस से की थी। जिसके बाद से पुलिस पूरे मामले की जांच में लग गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी जय भगवान की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हरियाणा पुलिस की मामले को लेकर हर संभव मदद की जाएगी।











Discussion about this post