शामली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं माननीय प्रशासनिक न्यायाधीश, शामली अरुण कुमार देशवाल ने 29 मार्च को जिला न्यायालय शामली के कैराना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने N-STEP एवं E-Prison Portal के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा जनपद न्यायाधीश विकास कुमार एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत बार भवन, कैराना में अधिवक्ताओं को N-STEP एवं E-Prison Portal के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति अरुण कुमार देशवाल का पीएसी बैंड और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।











Discussion about this post