शामली। मेरठ बाईपास पर गांव सेहता के पास एक कार ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके से फरार हो गया।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव भारसी निवासी 20 वर्षीय कुणाल पुत्र पप्पू अपनी 50 वर्षीय मां बबली को बाइक पर कुडाना किसी कार्य से लेकर जा रहा था। जब वे गांव सेहटा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े। बबली की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुणाल को गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी शामली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बबली को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल कुणाल का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।











Discussion about this post