मेष राशि
सुस्वाद भोजन मिलेगा। सेहत बहुत बढ़िया। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। एक अपनों के तौर पर अच्छी स्थिति। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी। अपने साथ देंगे। कुटुंब सुख की स्थिति बनेगी। अच्छा समय। शिव जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
आकर्षण के केंद्र बनेंगे। समाज में आपका कद बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। शब्द-साधक की तरह व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
मन परेशान रहेगा। चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी फिर भी शुभता बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, खासतौर पर मानसिक स्वास्थ्य। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि
आय के नवीन स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का अच्छा। व्यापार अच्छा है। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। उत्तम समय। काली जी को प्रणाम करते रहें।
सिंह राशि
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
भाग्य साथ देगा। परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।
तुला राशि
चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सफेद वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। शादी-ब्याह तय हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
शत्रु पहले नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे फिर मित्रवत व्यवहार करने लगेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि
लिखने-पढ़ने के लिए बहुत अच्छा समय। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। प्रेम में बस तूतू-मैंमैं से संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि
भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के प्रबल योग हैं। लेकिन थोड़ी गृहकलह हो सकती है। शांत होकर निपटाएं। बाकी प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि
व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ रहेगा।










Discussion about this post