मुंबई : बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली। इस लिस्ट में भाग्यश्री, दिव्या भारती, डिंपल कपाड़िया और उर्वशी ढोलकिया समेत कई एक्ट्रेसेस के नाम शामिल हैं। भाग्यश्री ने 19 साल की उम्र में हिमालय दासानी से शादी की, जबकि दिव्या भारती ने 18 साल की उम्र में साजिद नाडियाडवाला से शादी की। डिंपल कपाड़िया ने सिर्फ 16 साल की उम्र में राजेश खन्ना से शादी की। तो चलिए देखते हैं लिस्ट में किन-किन स्टार्स के नाम शामिल हैं।
एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया 16 साल की थी जब उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की। इस शादी की खबर ने सबको हैरान कर के रख दिया था।
एक्ट्रेस भाग्यश्री ने महज 19 साल की उम्र में हिमालय दासानी के साथ शादी का फैसला कर लिया था। हिमालय दासानी और भाग्यश्री की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।
एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने 2009 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा संग शादी रचाई थी। इस दौरान अदिति राव हैदरी की उम्र 23 साल थी।
मुंबई











Discussion about this post