रामपुर। रामपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के पूर्व विधायक आज़म खां की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, आज़म खां कल कोर्ट में पेश नहीं हुए। वकील ने अदालत में हाज़िरी माफी की एप्लिकेशन दी और बताया कि आज़म खां की तबीयत ठीक नहीं है। वहीं, एमपी-एमएलए कोर्ट में आज़म खां के खिलाफ कई मुकदमे चल रहे हैं, जिनकी सुनवाई लगभग रोजाना होती है।
वकील ने कोर्ट को बताया कि फिलहाल आज़म खां का इलाज जारी है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी अगली पेशी पर निर्णय लिया जाएगा। रामपुर और सपा खेमे में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है।











Discussion about this post