Tuesday, April 14, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home नई दिल्ली

मलियाली अभिनेता मोहनलाल को दादा साहब फाल्के सम्मान, शाहरुख, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अदा के लिए सम्मानित

मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान के लिए तथा विक्रांत मैसी मैसी को 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान दिया गया जबकि रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

admin by admin
September 24, 2025
in नई दिल्ली
मलियाली अभिनेता मोहनलाल को दादा साहब फाल्के सम्मान, शाहरुख, रानी मुखर्जी सर्वश्रेष्ठ अदा के लिए सम्मानित
0
SHARES
85
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय सिनेमा में अमूल्य योगदान के लिए अभिनेता, निर्देशक मशहूर मलियाली कलाकार मोहनलाल को सर्वोच्च फिल्म पुरस्कार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया है।

मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को उनकी फिल्म जवान के लिए तथा विक्रांत मैसी मैसी को 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान दिया गया जबकि रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

आयोजित समारोह में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयाल, असमिया, उड़िया, मराठी, पंजाबी, गुजराती, गारो सहित कई भाषाओं की फिल्मों को पुरस्कार दिया गया। भारतीय फिल्मों में दमदार अभिनय के लिए कुछ बाल कलाकारों को भी सम्मानित किया गया है। इन कलाकारों को राष्ट्रीय सम्मान दिये जाने की घोषणा होते ही पूरा विज्ञान भवन तालियों की गड़गडाहट से गूंज उठा और जैसे ही राष्ट्रपति ने उन्हें सम्मानित किया काफी देर तक पूरा विज्ञान भविन गूंजता रहा।

Related posts

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

सियासत के ‘चाणक्य’ को नमन: अरुण जेटली जयंती पर PM मोदी और और देश के बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि; याद किया ऐतिहासिक योगदान

December 28, 2025
खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

खरगे का ‘ओपन चैलेंज’: सत्ता के लिए रीढ़ नहीं झुकाएगी कांग्रेस; बोले— ‘मिटाने का सपना देखने वाले खुद मिट जाएंगे, हमारा अंत नामुमकिन!’

December 28, 2025

मशहूर मलयाली अभिनेता मोहनलाल लगातार पांच दशक से मलयाली फिल्मों में अपना अप्रितम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने मलयाली फिल्म उद्योग को अपनी प्रतिभा से संवारा है और मलयाली फिल्मों में अपना असाधारण योगदान दिया है जिसके लिए उन्हें राष्ट्रपति ने आजीन उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब सम्मान दिया है। उन्होंने कई तमिल फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने संस्कृत के नाटक कर्ण में अहम भूमिका निभाई और अपने अभिनय कला का जबरदस्त परिचय दिया।

पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तथा नौ बार केरल फिल्म पुरस्कार से सम्मनित पद्मभूष मोहनलाल ने अपने 50 साल के कैरियर में 360 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्हें यह सम्मान उनके अद्भुत अभिनय और मलियाली में असंख्य कलाकारों को फिल्मों में अपना कैरियर आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका के लिए दिया गया है।

पद्मभूषण मोहनलाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस सम्मान को पाकर अत्यंत गौरवान्वित हुए हैं और अपने जीवन के इस गौरवमयी क्षण में वह इस समारोह को मलयाली फिल्म इंडस्ट्री को समर्पित करते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म उनका जीवन और आत्मा है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन फिल्मों को समर्पित है और इस भव्य समारोह में दादा साहब फाल्के सम्मान देने के लिए वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि सिनेमा में उनके सफ़र को जिन्होंने आकार दिया वह उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जिन भी फ़िल्मों में काम किया, उन सभी ने उन्हें गहराई से छुआ और उन्हें एक माध्यम के रूप में सिनेमा की शक्ति की याद दिलाई। सम्मान को “जादुई और पवित्र” बताते हुए, उन्होंने इस पुरस्कार को मलयालम फ़िल्म उद्योग के दिग्गज कलाकारों को समर्पित किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि यह पूरी बिरादरी का है। उन्होंने कहा कि सिनेमा उनकी आत्मा की धड़कन है, और इस सम्मान ने इस कला को और गहराई और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने के उनके संकल्प को और मज़बूत किया है।

समारोह का एक विशेष आकर्षण गारो लघु फिल्म रही जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। गारो देश की राष्ट्रीय भाषाओं की अनुसूचि में शामिल नहीं है लेकिन गारो भाषा की लघु फिल्म की थीम ने ज्यूरी को बहुत प्रभावित किया और उसे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिल्म ’12वीं फेल’ (हिन्दी) को ‘सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उत्पल दत्ता को उनके महत्वपूर्ण और व्यापक आलोचनात्मक लेखन के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक (असमिया) का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया। नंदू पृथ्वी, फ़िल्म: हनु-मान (तेलुगु), विजयराघवन और मुथुपेट्टई सोमू भास्कर को क्रमशः पूक्कालम (मलयालम) और पार्किंग (तमिल) में उनके शानदार अभिनय के लिए सहायक अभिनेता के रूप में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उर्वशी और जानकी बोडीवाला को क्रमशः उल्लोझुक्कु (मलयालम) और वाश (गुजराती) में उनके शानदार अभिनय के लिए सहायक अभिनेत्री के रूप में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मनीष सैनी द्वारा निर्देशित, ‘गिद्ध (द स्कैवेंजर)’ को सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म (30 मिनट तक लंबी) का पुरस्कार मिला। मलयाली फिल्म ‘उल्लोझुक्कूको’ को सर्वश्रेष्ठ मलयालम फ़िल्म का सम्मान दिया गया जबकि ‘पुष्कर’ को सर्वश्रेष्ठ उड़िया फिल्म का पुरस्कार मिला। मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’को सर्वश्रेष्ठ मराठी फ़िल्म का सम्मान दिया गया तथा फिल्म “वश” को सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म के सम्मान से नवाजा गया।

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार श्रेणी में मराठी फिल्म नाल-2 के लिए त्रिशा थोसर, श्रीनिवास पोकले और भार्गव जगताप को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाज़ा गया।

समारोह में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार कटहल – ए जैकफ्रूट मिस्ट्री को मिला। यह फिल्म कटहल के चोरी होने और उसकी बरामदगी के बहाने व्यंग्य भरे स्वर में समाज की पड़ताल करती है, जबकि सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार 12वीं फेल को दिया गया। इस फिल्म में गांव के एक सीधे- साधे और बेहद गरीब छात्र के कड़ी मेहनत के बाद भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के लिए चुने जाने की वास्तविक घटना को फिल्माया गया है। यह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की संक्षिप्त सूची

दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड- मोहनलाल

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म- कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री

सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म- 12वीं फेल

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – रानी मुखर्जी (मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशन – द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)

सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी

सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म- वश

सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म- पार्किंग

सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म- द रे ऑफ होप

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका – शिल्पा राव (छलिया, जवान)

सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक – प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)

सर्वश्रेष्ठ छायांकन – द केरल स्टोरी

सर्वश्रेष्ठ नृत्य – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)

सर्वश्रेष्ठ मेकअप एवं वस्त्र सज्जा – सैम बहादुर

स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर)- एम आर राधाकृष्णन

सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन – एनिमल (हिंदी)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटीक- उत्पल दत्ता (असम)

सर्वश्रेष्ठ एक्शन डायरेक्शन- हनु-मैन (तेलुगु)

सर्वश्रेष्ठ गीत – बालागम – तेलुगु

नॉन फीचर फिल्म-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटीक- उत्पल दत्ता

सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री- गॉड वल्चर एंड ह्यूमन

सर्वश्रेष्ठ पटकथा- सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़) बेस्ट हिंदी फिल्म- कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री

बेस्ट फीचर फिल्म- 12th फेल

बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे) दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड- मोहनलाल

बेस्ट डायरेक्शन – द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)

बेस्ट पॉपुलर फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बेस्ट तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी

बेस्ट गुजराती फिल्म- वश

बेस्ट तमिल फिल्म- पार्किंग

बेस्ट मलयालम- उल्लोझुक्कू बेस्ट कन्नड़ फिल्म- द रे ऑफ होप

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (छलिया, जवान)

बेस्ट मेल सिंगर- प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- द केरल स्टोरी

बेस्ट कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)

बेस्ट मेकअप एंड कॉस्ट्यूम डिजाइनर-सैम बहादुर

स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर)- एम आर राधाकृष्णन

बेस्ट साउंड डिजाइन – एनिमल (हिंदी)

बेस्ट फिल्म क्रिटिक- उत्पल दत्ता (असम)

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन- हनु-मैन (तेलुगु)

बेस्ट लिरिक्स- बलगम ( द ग्रुप)- तेलुगु

नॉन फीचर कैटेगरी-
बेस्ट फिल्म क्रिटिक- उत्पल दत्ता

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री- गॉड वल्चर एंड ह्यूमन

बेस्ट स्क्रिप्ट- सनफ्लावर वर द फर्स्ट वन टू नो (कन्नड़) बेस्ट फिल्म- नेकल: क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम), द सी एंड सेवन विलेज (उड़िया) नेकल- क्रॉनिकल ऑफ द पेडी मैन (मलयालम)

द सी एंड सेवन विलेजेस (उड़िया) बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन (द फर्स्ट फिल्म) हिंदी

बेस्ट एडिटिंग (मूवी फोकस) इंग्लिश

ShareTweetSend
Previous Post

कोलकाता में भारी बारिश का कहर, करंट से 10 की मौत, सभी सड़कें जलमग्न, 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द

Next Post

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में खरगे का एनडीए पर तंज, ‘भाजपा अब नीतीश कुमार को बोझ मानती है

Next Post
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में खरगे का एनडीए पर तंज, ‘भाजपा अब नीतीश कुमार को बोझ मानती है

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में खरगे का एनडीए पर तंज, 'भाजपा अब नीतीश कुमार को बोझ मानती है

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए करना होगा इन चीजों का सेवन, स्किन प्रॉब्लम्स होगी खत्म

गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए करना होगा इन चीजों का सेवन, स्किन प्रॉब्लम्स होगी खत्म

11 months ago
यूपी : ताजमहल के पास बिना चालक के दाैड़ी कार…मच गई अफरातफरी, छह पर्यटक हुए घायल; दो की हालत गंभीर

यूपी : ताजमहल के पास बिना चालक के दाैड़ी कार…मच गई अफरातफरी, छह पर्यटक हुए घायल; दो की हालत गंभीर

11 months ago
मेरठ में पुलिस ने युवक को “मिस इंडिया” ब्रांड की देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

मेरठ में पुलिस ने युवक को “मिस इंडिया” ब्रांड की देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार

8 months ago
मुजफ्फरनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचे से फायरिंग कर वीडियो वायरल करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

मुजफ्फरनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर तमंचे से फायरिंग कर वीडियो वायरल करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

7 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In