बागपत। ओलंपियन और भारत केसरी सुभाष पहलवान ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह के प्रधानमंत्री बनने तक मुस्लिम समाज हमेशा रालोद के साथ रहा है। वक़्फ़ बोर्ड क़ानून में रालोद ने बिल का समर्थन करके मुस्लिम समाज के साथ दग़ाबाजी की है।
सुभाष पहलवान ने कहा कि मुस्लिम समाज चाहता था कि इस मामले में कोई जोर-जबरदस्ती न हो, मगर उनकी भावनाओं का ध्यान नहीं रखा गया। मुसलमानों की रजामंदी के खिलाफ बिल पास कर दिया गया। सभी धर्मों में कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो दूसरे धर्म के खिलाफ किए गए कार्य से खुश होते हैं। ऐसा ही इस मामले में भी हुआ है। ऐसे में रालोद को मुसलमानों का साथ देना चाहिए था, क्योंकि ये एक ऐसा वर्ग है जो हमेशा पार्टी के साथ रहा है।
कहा कि मैं बिहार के नेताओं की बात नहीं करता, मैं सिर्फ उत्तर प्रदेश की ही बात करता हूं। हमारे यहां चौधरी चरण सिंह का राजनीतिक परिवार है, जिसके साथ हमेशा मुस्लिम समाज रहा है। ऐसे में जयंत चौधरी को साथ देना चाहिए था। मगर दगाबाजी करके मुसलमानों को हमेशा के लिए दूर कर दिया है। पार्टी को ऐसा नहीं करना चाहिए था।











Discussion about this post