मुजफ्फरनगर। बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत मंडी समिति स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 11 केवी स्टेट बैंक कॉलोनी एवं नई मंडी फीडर का बाइफरकेशन कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते 4 मार्च 2025 से 5 मार्च 2025 तक इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
4 मार्च 2025 से 5 मार्च 2025 तक दोपहर 12:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक (तीन घंटे) विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान 11 केवी फीडर स्टेट बैंक कॉलोनी, भारतीय फीडर एवं नई मंडी फीडर, स्टेट बैंक कॉलोनी, भारतीय कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, जैन मिलन विहार, कंबल वाला बाग एवं आसपास के अन्य क्षेत्र बंद रहेंगे।
विद्युत विभाग ने विद्युत कटौती को देखते हुए उपभोक्ताओं से आवश्यक तैयारी करने का अनुरोध किया है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है।











Discussion about this post