मुजफ्फरनगर। सदर ब्लाक प्रमुख अमित चौधरी का 38वां जन्मदिन सोमवार को बिलासपुर गांव में बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। समर्थकों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका जोरदार स्वागत किया। केक काटकर और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। बीडीसी सदस्य अमित कुमार ने ग्रामीणों के साथ ब्लाक प्रमुख की तस्वीर भेंट कर जन्मदिन को खास बनाया।
गांव में चारों ओर उत्सव जैसा माहौल रहा। लोगों ने अपने प्रिय जनप्रतिनिधि के जन्मदिन को बड़े उत्साह से मनाते हुए उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। इस अवसर पर अमित चौधरी ने सभी को नशा मुक्ति का संदेश देते हुए अपील की कि गांवों में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा।
उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा या युवा नशे की ओर बढ़ता नजर आए तो उसे प्यार और समझाइश के साथ सही रास्ते पर लाएं। नशे की लत न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करती है।
बीडीसी मेंबर अमित कुमार ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख विकासशील सोच के साथ एक नेक इंसान हैं। लंबे समय से इच्छा थी कि उनका जन्मदिन गांव में मनाया जाए और जब उनसे समय मांगा तो उन्होंने सहर्ष स्वीकृति दी। गांववासियों के बीच उनका यह जन्मदिन यादगार बन गया।










Discussion about this post