मुजफ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में आज बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र भाटी की गिरफ्तारी के विरोध में आज जिलेभर में प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम की तैयारी थी। लेकिन कार्यक्रम से पहले ही पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए समिति के जिलाध्यक्ष पोरस गुर्जर के घर पर दबिश दी और उन्हें घर से बाहर निकलने से रोक दिया।
पुलिस बल की तैनाती के चलते पोरस गुर्जर घर पर ही नजरबंद जैसे हालात में हैं। समर्थकों में इस कार्रवाई को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। समिति का कहना है कि सरकार आंदोलन की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जबकि पुलिस प्रशासन इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्यवाही बता रहा है।
गौरतलब है कि पोरस गुर्जर, हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक साधु गुर्जर के बेटे हैं। गुर्जर समाज में यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन चुका है और आने वाले समय में विरोध और तेज हो सकता है।










Discussion about this post