लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार आगामी वित्तीय वर्ष में 15 लाख स्मार्ट फोन और 10 लाख टैबलेट वितरित करेगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार 49.86 लाख स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण कर चुकी है। आगामी वित्तीय वर्ष में योजना के तहत टैबलेट और लैपटॉप उपलब्ध कराए जाएंगे।
बता दें कि इस योजना का मकसद युवाओं को सशक्त बनाना और उनके कौशल विकास में मदद करना है। योजना के तहत युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट दिए जाते हैं। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2021 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी, जिसके बाद वर्ष 2023 में इस योजना के तहत आगामी पांच वर्षों तक उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययन कर रहे मेधावी छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्मार्ट फोन और टैबलेट वितरित किए जाने का निर्णय लिया गया था।











Discussion about this post