मुज़फ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की ओर से दो जुलाई को प्रस्तावित किसान सम्मान बचाओ पंचायत की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने सोमवार को गांव तेवड़ा, चोरोवाला, सिखेड़ा और महमूदनगर में नुक्कड़ सभाएं कर किसानों से संवाद किया और बड़ी संख्या में पंचायत में भाग लेने की अपील की।
नुक्कड़ सभाओं में चौधरी संजीव तोमर ने प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुज़फ्फरनगर प्रशासन किसानों की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन यूनियन ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर प्रशासन लाठीचार्ज करेगा, तो हम भी उसका जवाब देंगे। हम न झुकेंगे, न डरेंगे और न ही पीछे हटेंगे।”
उन्होंने कहा कि 2 जुलाई की पंचायत यह दिखा देगी कि किसान कमजोर नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाकियू (तोमर) 36 बिरादरी का प्रतिनिधि संगठन है और हर हाल में किसानों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगा।
इन सभाओं में सैकड़ों की संख्या में किसान जुटे और सभी ने एक स्वर में पंचायत में भागीदारी का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी, पवन त्यागी, दीपक तोमर, हारूण चौधरी, हसीर, हनी बालियान, सचिन चौधरी, शहजाद मलिक, इस्तकार अब्बासी, आसिफ, शानू, ईरशाद, एहसान, शिराजू समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।










Discussion about this post