प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑफिशियल एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर में विद्यालयी शिक्षा से संबंधित सभी प्रमुख गतिविधियों, परीक्षाओं और अवकाशों का उल्लेख किया गया है. यूपी बोर्ड ने अगले वर्ष होने वाली हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की परीक्षाओं की संभावित तिथियों का ऐलान कर दिया है.
बोर्ड की ओर से नए एकेडमिक कैलेंडर को ट्वीट के माध्यम से जारी किया गया है. एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार नया सेशन 1 अप्रैल 2025 से प्रारंभ होगा. सभी स्कूलों में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित की जाएंगी और पढ़ाई के दिनों की संख्या सुनिश्चित की जाएगी. छात्रों की तैयारी के लिए अर्धवार्षिक और प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. यूपी बोर्ड की हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी गई है.
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है. नए एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार, यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन फरवरी 2026 में किया जाएगा.











Discussion about this post