लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम का रंग बदल गया है. अब तीखी धूप और तपिश से लोगों को राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में काले बादलों की आवाजाही के बीच बारिश और आंधी की संभावना है. हालांकि, इस दौरान कुछ जिलों में मौसम साफ होगा और धूप की किरणें भी थोड़ी गर्मी का अहसास होगा.
कैसा है यूपी का मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यूपी के महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, बंदायू, संभल, इटावा, हाथरथ, और अलीगढ़ में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. वहीं, पश्चिमी यूपी के ललितपुर, झांसी, जालौन, महोबा, हमीरपुर, चित्रकुट, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
कब मिलेगी गर्मी से राहत?
मौसम विभाग की माने तो दक्षिण भारत में एक मजबूत साइक्लोन सिस्टम बन रहा है. जिसकी वजह से यूपी में भी बादलों की आवाजाही होगी. उम्मीद है कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अलग-अलग जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इसके बाद 20 से 25 जून के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान में गिरावट आएगी.
जानिए तापमान का हाल
अब अगर तापमान की बात करें तो शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में गर्मी का सितम भी दिखाई दिया. 13 जून को प्रदेश का सबसे गर्म जिला आगरा रहा. यहां अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. वहीं झांसी में भी तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बांदा में गर्मी की अपनी प्रचंडता दिखाई.











Discussion about this post