Tuesday, April 14, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home प्रयागराज

मुझे छुआ तो कर दूंगी 35 टुकड़े… पलट गई पूरी कहानी! अब सितारा ने बताई सुहागरात की एक-एक बात

प्रयागराज में शादीशुदा जोड़े कप्तान निषाद और सितारा निषाद की कहानी में नया मोड़ आ गया है। कप्तान के बाद अब सितारा ने अपने पति पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं।

admin by admin
June 25, 2025
in प्रयागराज
मुझे छुआ तो कर दूंगी 35 टुकड़े… पलट गई पूरी कहानी! अब सितारा ने बताई सुहागरात की एक-एक बात
0
SHARES
555
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज: ‘शादी शब्द से अब डर लगने लगा है… जिस लड़की ने पहली रात ही चाकू उठा लिया, वो बाहर ले जाकर मेरे साथ क्या कर सकती थी, सोचकर ही कांप जाता हूं…।’ ये शब्द हैं उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले की एडीए कॉलोनी में रहने वाले कप्तान निषाद के। 29 अप्रैल 2025 को कप्तान की शादी करछना डीहा इलाके में रहने वाली सितारा निषाद नाम की लड़की से हुई। कप्तान का आरोप है कि शादी के बाद सुहागरात पर सितारा ने उसे चाकू दिखाया और कहा कि अगर उसने छुआ भी तो काटकर 35 टुकड़े कर डालेगी।

कप्तान का कहना है कि सितारा का शादी से पहले ही अपनी बहन के बेटे के साथ अफेयर था, जो अब भी जारी है। उसने बताया कि 1 जून को सितारा रात के अंधेरे में ससुराल से निकली और अब अपने उसी प्रेमी के साथ रह रही है। कहानी का एक हिस्सा ये है। इसे पढ़कर शायद आपको इंदौर के सोनम रघुवंशी का केस याद आ जाए, जिसने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के लिए पति राजा को मरवा दिया। लेकिन, इसी कहानी का दूसरा हिस्सा बेहद चौंकाने वाला है।

प्लेट में 25 मछली की मुंडी और 30 चिकन लेग पीस.. खान सर के रिसेप्शन में NEET छात्र की डाइट देख उड़े होश!
भारत में लंबी छुट्टी मनाने की सजा! अमेरिका ने वापस घुसने ही नहीं दिया, पराए मुल्क में छीन लिया H1B वीजा
गोद लेने वाली मां करा रही थी गलत काम, बेटे ने की हैवानियत… आगरा में 9 साल बच्ची मामले में बड़ा खुलासा
बिजली चोरी का निकाला ‘स्मार्ट तरीका’, चेक करने गई विजलेंस टीम भी चकरा गई, जानिए

Related posts

अधिकारियों को कानून का ज्ञान नहीं, इसलिए कोर्ट में मुकदमों का अंबार! इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

अधिकारियों को कानून का ज्ञान नहीं, इसलिए कोर्ट में मुकदमों का अंबार! इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

December 23, 2025
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना तलाक लिव-इन रिलेशनशिप अवैध, सुरक्षा देने से कोर्ट का साफ इनकार

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना तलाक लिव-इन रिलेशनशिप अवैध, सुरक्षा देने से कोर्ट का साफ इनकार

December 20, 2025

दरअसल, प्रयागराज के कप्तान निषाद की कहानी मीडिया में आने के बाद बुधवार को उसकी पत्नी सितारा निषाद सामने आई। सितारा ने अपने पति कप्तान के आरोपों पर पलटवार करते हुए कई अहम बातें कही हैं। सितारा ने बताया कि सुहागरात पर कप्तान नशे में था और उसने कहा कि वह पहले से शादीशुदा है। साथ ही उसने अपनी बीवी की तस्वीर भी दिखाई। सितारा का कहना है कि जब उसने यह बताया कि वह भी एक लड़के से बात करती थी, तो कप्तान ने उसके साथ रातभर मारपीट की।

प्रयागराज की इस कहानी में अभी तक कप्तान निषाद की बीवी सितारा निषाद सवालों के घेरे में थी। लेकिन, अब कहानी घूम गई है। सितारा का यह भी कहना है कि वह अपने पति कप्तान के ऊपर केस करेगी। दोनों के बयानों के बाद मामला पूरी तरह से उलझ गया है। आखिर सच क्या है? कप्तान और सितारा में से कौन झूठ बोल रहा है? जवाब तलाशने के लिए आइए आपको ये पूरी कहानी शुरुआत से बताते हैं।

29 अप्रैल 2025 का दिन था, जब एडीए कॉलोनी में रहने वाले राम आसरे निषाद के बेटे कप्तान की शादी, करछना डीहा के लक्ष्मी नारायण निषाद की बेटी सितारा से हुई। बैंड-बाजे और बारात के साथ, 30 अप्रैल को सितारा दुल्हन बनकर कप्तान के घर आ गई। मेहमानों से लेकर परिवार तक, सभी घर में नई दुल्हन के आने से खुश थे। यहां तक सबकुछ ठीक था, लेकिन 2 मई को रिस्पेशन के बाद सुहागरात पर पूरी कहानी बदल गई।

एनबीटी ऑनलाइन से बात करते हुए कप्तान ने आरोप लगाया कि शादी की पहली रात को ही सितारा ने उसे खुद से दूर रहने की धमकी दे दी। उसका आरोप है कि सितारा ने उसे चाकू दिखाते हुए कहा कि अगर उसने टच भी किया, तो इसी चाकू से उसके 35 टुकड़े कर देगी। सितारा ने उसे बताया कि वह अमन नाम के लड़के से प्यार करती है और उसी के साथ अपनी जिंदगी बिताएगी। इसके बाद वह हर रात अपने साथ चाकू लेकर ही सोती।

इतना ही नहीं, कप्तान ने कहा कि सितारा ने उसे अपने बॉयफ्रेंड की वॉट्सऐप चैट भी दिखाई। इस चैट में सितारा का बॉयफ्रेंड उससे कह रहा है कि अगर उसका पति कुछ बोला तो 10–20 लड़कों से उसे मरवा दूंगा। यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सितारा का ये बॉयफ्रेंड उसकी बहन का बेटा है, जो रिश्ते में उसका भांजा लगता है। कप्तान ने आरोप लगाया कि ये दोनों कोर्ट मैरिज करके साथ रह रहे हैं।

चाकू देखकर कप्तान घबरा गया और कुछ दिन चुप रहने के बाद अपने परिवार को पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों परिवारों ने मिलकर मामला सुलझाने की कोशिश की। समाज के लोगों के बीच बैठकर लिखित समझौता हुआ और लड़की को दोबारा ससुराल भेजा गया। लेकिन, हालात नहीं बदले। ससुराल लौटने के बाद सितारा कुछ दिन चुप रही और 1 जून की आधी रात को चुपचाप घर से भाग गई।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आया कि सितारा पिलर के सहारे छत से उतरकर बाहर निकली और फिर सड़क पर आ गई। वह सड़क पर किसी का इंतजार करती हुई भी नजर आ रही है। इसके बाद से वह ससुराल नहीं लौटी है। कप्तान के परिवार का आरोप है कि उसने अपने उसी भांजे से कोर्ट मैरिज कर ली है। फिलहाल कप्तान का परिवार इस कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज तलाश रहा है।

वहीं, कप्तान निषाद की मां ने रोते-रोते बताया, ‘मेरे बेटे के साथ कुछ हो जाता, तो मैं क्या करती।’ उनकी बहन ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि उनका भाई बच गया। पूरा परिवार डरा हुआ है कि कहीं वो लड़की लौटकर आए और कोई आरोप न लगा दे। कप्तान का कहना है कि अब शादी शब्द से ही डर लगने लगा है, जिस लड़की ने पहली रात ही चाकू उठा लिया, वो बाहर ले जाकर उनके साथ कुछ भी कर सकती थी।

दूसरी, तरफ सितारा ने इन सभी आरोपों को झूठ बताया है। सितारा का कहना है कि सुहागरात पर उसका पति कप्तान शराब के नशे में था। नशे में ही उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। उसने अपने मोबाइल में एक गोरी और मोटी महिला की फोटो भी दिखाई। इसपर जब सितारा ने कहा कि शादी से पहले वह भी एक लड़के से बात करती थी, तो कप्तान गुस्से में भर गया औ उसके साथ मारपीट की।

उसने कहा कि कप्तान हर रात उसके साथ मारपीट करता था। सितारा ने यह भी कहा कि वह अमन नाम के किसी लड़के को नहीं जानती। शादी की पहली रात ही उसका फोन छीन लिया गया था। उसका कहना है कि कप्तान ने अपनी पहली पत्नी से फोन पर उसकी बात भी कराई। उसकी पहली पत्नी ने सितारा से कहा कि अगर कप्तान को छुआ भी तो जान से हाथ धो बैठेगी। कुछ दिन तक उसने सबकुछ सहा, लेकिन एक दिन मौका देखकर, ससुराल से भागकर अपनी मौसी के घर आ गई। सितारा का कहना है कि अब वह मामले में कानूनी मदद लेगी और कप्तान को जेल भिजवाएगी।

ShareTweetSend
Previous Post

पीएम मोदी के लिए स्पेशल डिनर कार्यक्रम से भन्नाए चीनी राष्ट्रपति, ब्राजील में BRICS शिखर सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

Next Post

महिला को पाकिस्तान से वापस लाओ, HC ने क्यों दिए ये आदेश; पहलगाम कांड के बाद हुई थी डिपोर्ट

Next Post
महिला को पाकिस्तान से वापस लाओ, HC ने क्यों दिए ये आदेश; पहलगाम कांड के बाद हुई थी डिपोर्ट

महिला को पाकिस्तान से वापस लाओ, HC ने क्यों दिए ये आदेश; पहलगाम कांड के बाद हुई थी डिपोर्ट

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुझे छुआ तो कर दूंगी 35 टुकड़े… पलट गई पूरी कहानी! अब सितारा ने बताई सुहागरात की एक-एक बात

मुझे छुआ तो कर दूंगी 35 टुकड़े… पलट गई पूरी कहानी! अब सितारा ने बताई सुहागरात की एक-एक बात

10 months ago
मुजफ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी मंजूरी

मुजफ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी मंजूरी

8 months ago
राशिफल 4 अप्रैल 2025: मां लक्ष्मी की कृपा से इन पांच राशियों पर बरसेगा धन, जानें अपना आज का राशिफल

राशिफल 20 जुलाई 2025ः आज इन राशि के लोगों को मिलेगा शुभ समाचार, जानें अपनी राशि का हाल

9 months ago
मुज़फ्फरनगर में हड़कंप! अवैध घुसपैठ और मदरसों की जांच के लिए लामबंद हुए हिंदू महासंघ व शिवसेना, सौंपा ज्ञापन

मुज़फ्फरनगर में हड़कंप! अवैध घुसपैठ और मदरसों की जांच के लिए लामबंद हुए हिंदू महासंघ व शिवसेना, सौंपा ज्ञापन

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In