Sunday, October 25, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home बागपत

बागपत में युवक ने दरांती से गला रेतकर की मां की हत्या, चार साल पहले भाई को भी पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट

सोमवार रात सुमित अपने घर पहुंचा तो मां सावित्री ने नशा करने के कारण उसे डांट दिया

admin by admin
March 5, 2025
in बागपत
बागपत में युवक ने दरांती से गला रेतकर की मां की हत्या, चार साल पहले भाई को भी पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट
0
SHARES
496
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

बागपत।  बड़ौली गांव में सोमवार देर रात सावित्री (70) की बेटे सुमित ने दरांती से गला काटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद करके ईख के खेत में दबा दिया। सावित्री के लापता होने पर बड़े बेटे अमित ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की तो पुलिस ने सुमित को पकड़कर शव व दरांती को बरामद कर लिया। आरोपी सुमित चार साल पहले अपने बड़े भाई सोनू की भी पीटकर हत्या कर चुका है।

गांव बड़ौली निवासी सुमित सोमवार को शामली जिले के इस्सोपुर गांव में अपनी भांजी की शादी में शामिल होने गया था। भांजी की शादी में शराब पीकर नशे में हंगामा करने लगा तो रिश्तेदारों ने उसकी पिटाई कर दी और वहां से भगा दिया। सोमवार रात सुमित अपने घर पहुंचा तो मां सावित्री ने नशा करने के कारण उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध सुमित ने रात करीब 11 बजे दरांती से अपनी मां सावित्री की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी मां का शव बोरे में बंद कर जसवीर जाट के खेत में फेंककर आ गया। उस समय सुमित का पिता ईश्वर ग्राम ट्योढ़ी स्थित फैक्टरी में चौकीदार की ड्यूटी करने गया था।

नशा कम होने पर सुमित फावड़ा लेकर दोबारा खेत में गया और गड्ढा खोदकर शव दबा दिया। गांव में अपने परिवार के साथ अलग रहने वाला सुमित का बड़ा भाई अमित अपनी मां से मिलने पहुंचा तो वह उसे नहीं मिली और कंबल में खून लगा दिखाई दिया। अमित ने बड़ौत कोतवाली में शिकायत कर मां की हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर शव बरामद कर हत्या का खुलासा कर दिया।

Related posts

खाप चौधरियों का बड़ा फरमान—लड़कों के हाफ पैंट पहनने और स्मार्टफोन रखने पर पाबंदी, मैरिज होम में शादियों पर भी रोक!

खाप चौधरियों का बड़ा फरमान—लड़कों के हाफ पैंट पहनने और स्मार्टफोन रखने पर पाबंदी, मैरिज होम में शादियों पर भी रोक!

December 27, 2025
बागपत में खूनी खेल: ममेरे भाई को मकान देने पर भड़का पति, हथौड़े-छैनी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

बागपत में खूनी खेल: ममेरे भाई को मकान देने पर भड़का पति, हथौड़े-छैनी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

December 24, 2025

बताया गया कि सुमित ने वर्ष 2021 में अपने भाई सोनू की भी पीटकर हत्या कर दी थी, उसमें करीब डेढ़ साल बाद जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। सुमित करीब चार महीने पहले भी तमंचे के साथ पकड़ा गया था और उसमें भी जमानत हो गई थी।

सुमित की नशे की लत ने ईश्वर का पूरा परिवार उजाड़ दिया। नशा करने से रोकने पर सुमित ने वर्ष 2021 में अपने बड़े भाई सोनू की पीटकर हत्या की थी और अब अपनी मां सावित्री को भी मार डाला। उसकी नशे की लत के कारण ही एक भाई पानीपत तो दूसरा बड़ौली गांव में ही दूसरे मकान में रहता है। हिंदू जुलाहा ईश्वर ट्योढ़ी गांव की प्राइवेट फैक्टरी में चौकीदारी करता है। उसके परिवार में चार बेटे थे, जिनमें सबसे छोटा सुमित (26) है। उसे सात-आठ साल से नशे की लत लग गई। वह आए दिन नशा करके झगड़ा करता था। वर्ष 2021 में ईश्वर के बड़े बेटे सोनू ने सुमित को नशा करने के कारण ही धमका दिया था। इससे क्षुब्ध सुमित ने पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के मुकदमे में जेल भेज दिया, जिसकी परिवार वालों ने ही जमानत करा ली।

बड़ौली गांव में अपनी मां की हत्या कर शव खेत में दबाने वाले सुमित को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर हत्या में प्रयुक्त दरांती बरामद कर ली गई है। – एनपी सिंह, एएसपी

ShareTweetSend
Previous Post

शामली के देवराज हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पिता की शिकायत का बदला लेने के लिए दिया था वारदात को अंजाम

Next Post

बसपा सुप्रीमो मायावती की बड़ी कार्रवाई, भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटाया…. बताई ये वजह

Next Post
बसपा चीफ मायावती ने फिर दिखाया दम, ये फैसला लेकर किया सबको हैरान

बसपा सुप्रीमो मायावती की बड़ी कार्रवाई, भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय समन्वयक पद से हटाया.... बताई ये वजह

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में तेंदुए का खौफ: खेतों में काम करने से डरे किसान, वन विभाग ने लगाए तीन पिंजरे

मुजफ्फरनगर में तेंदुए का खौफ: खेतों में काम करने से डरे किसान, वन विभाग ने लगाए तीन पिंजरे

11 months ago
तथ्यों की जांच:  मैं मुसलमान हूं मगर…; कर्नल सोफिया कुरैशी के वायरल वीडियो का क्या सच

तथ्यों की जांच: मैं मुसलमान हूं मगर…; कर्नल सोफिया कुरैशी के वायरल वीडियो का क्या सच

1 year ago

मेरठ: लापता छात्राओं के मामले में वार्डन और प्रभारी शिक्षिका की संविदा समाप्त, बीईओ का तबादला

2 years ago
मुजफ्फरनगर: दो महीने बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं, मां ने एसएसपी से लगाई गुहार

मुजफ्फरनगर: दो महीने बाद भी नाबालिग का सुराग नहीं, मां ने एसएसपी से लगाई गुहार

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In