मेरठ। सरधना के सरूरपुर में भूनी चौकी इंचार्ज पर हमला मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र पहुंची पुलिस और उनके बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने भाकियू आंदोलनकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निक्की तालियान को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी सरूरपुर अजय शुक्ला ने बताया कि बुधवार देर रात उपनिरीक्षक के साथ मारपीट के मामले में कंकरखेड़ा स्थित निक्की तालियान को गिरफ्तार करने पहुंची थी।
पुलिस को सूचना मिली थी कि उपनिरीक्षक के साथ मारपीट के मामले आरोपी कंकरखेड़ा में निक्की तालियान के घर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने कर रही थी। इसी बीच निक्की तालियान ने पुलिस का पिस्टल छीनकर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस के द्वारा गोली चलाई गई। जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा भी बरामद किया है। निक्की तालियान सरधना, सरूरपुर व कंकरखेड़ा में आठ मुकदमे दर्ज हैं।











Discussion about this post