मेरठ। मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के गांव कंचनपुर घोपला निवासी व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। परतापुर थाने में दी गई तहरीर में उसने बताया कि गांव का ही रहने वाला सचिन पुत्र राजपाल आठ माह पहले उसकी बेटी को अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने उसकी बेटी से जबरन शादी कर ली। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। मामला कोर्ट में चल रहा है।
बताया जाता है कि शाम युवती खेत से घर खाना लेने गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नही चल सका। परिजनों ने पुलिस से अनहोनी की आशंका जताते हुए युवती काे बरामद करने की गुहार लगाई। कार्यवाहक सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।











Discussion about this post