मेरठ। टीपी नगर थाना पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी का घरेलू सामान बरामद किया गया है।
मामला त्रिवेणी एन्क्लेव, भोला रोड निवासी सचिन कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह के घर से जुड़ा है, जहां चोरों ने ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैटरी, गैस सिलेंडर, कूकर, रिफाइंड तेल, डालडा, गद्दे आदि चोरी कर लिए थे। इस संबंध में टीपीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
टीपीनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत उर्फ आर्यन पुत्र चीना निवासी फाजलपुर, हाल निवासी त्रिवेणी एन्क्लेव, और वासु धारीवाल पुत्र स्व. जोनी धारीवाल निवासी शिवकुंज गेट नंबर-1, भोला रोड को भोला रोड से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे लंबे समय से बंद पड़े मकानों को रात के समय निशाना बना कर चोरी करते थे। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।











Discussion about this post