मुजफ्फरनगर। भक्ति, शक्ति और संकल्प का ऐसा संगम कम ही देखने को मिलता है। मेरठ के छत्रीगढ़ गढ़ी गांव की रहने वाली और बजरंग दल से जुड़ी रुतबा गुर्जर इस समय बेहद अनोखी कांवड़ यात्रा पर निकली हैं, जो सभी को हैरान कर रही है।
रुतबा गुर्जर अपने दांतों से एक भारी बुग्गी खींच रहे हैं, जिसमें 101 लीटर गंगाजल रखा है। ये कांवड़ यात्रा सिर्फ शिव भक्ति का प्रतीक नहीं है, बल्कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की एक जनआंदोलन की तरह भी देखी जा रही है।
रुतबा का कहना है कि उन्होंने इससे पहले फॉर्च्यूनर, ट्रैक्टर, स्कॉर्पियो और कैंटर जैसी भारी गाड़ियों को भी दांतों से खींचा है। उनका दावा है कि उनके दांतों में इतनी ताकत है कि वे 200 किलो तक का वजन उठा सकते हैं, और 50 किलो वजन उठाकर 1 किलोमीटर की दौड़ महज़ 6 मिनट 6 सेकंड में पूरी कर सकते हैं।
पहलवानी और खेती-बाड़ी करने वाले रुतबा पिछले 8 वर्षों से इस तरह की कठिन साधनाएं कर रहे हैं। हरिद्वार से शुरू हुई उनकी यह 180 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा हर दिन करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है। इस यात्रा में हरियाणा से आई बजरंग दल की आठ सदस्यीय टीम भी उनका साथ दे रही है। रुतबा का स्पष्ट कहना है कि जब तक गौ माता को संवैधानिक मान्यता नहीं मिलती, उनकी यह लड़ाई जारी रहेगी।










Discussion about this post