मुजफ्फरनगर। जनपद के खतौली विधानसभा क्षेत्र में आज तीन जनसभाओं को संबोधित करने के बाद राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पार्टी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। देर शाम रालोद की ओर से लोनी के पूर्व विधायक मदन भैया को प्रत्याशी बनाने का ऐलान कर दिया गया। टिकट का ऐलान होते ही मदन भैया देर शाम आर्शीवाद लेने सिसौली पहुंचे।

जयंत चौधरी ने आज जनपद के खतौली विधानसभा क्षेत्र में पीपलहेडा, तिसंग तथा मंसूरपुर में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इन जनसभाओं के आयोजन की जिम्मेदारी पूर्व सांसद राजपाल सैनी, संजय राठी तथा अभिषेक चौधरी को सोंपी गई थी। इन तीनों नेताओं का नाम खतौली से रालोद के संभावित उम्मीदवारों में भी माना जा रहा था। तीनों जनसभाओं में भीड भी जुटी।
तीन जनसभाओं के समाप्त होते ही रालोद की ओर से टवीट कर लोनी से पूर्व विधायक मदन भैया को पार्टी प्रत्याशी के तौर पर उतारने का ऐलान कर दिया गया, जिससे सभी दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया। पिछले दो दिनों से मदन भैया का नाम संभावित प्रत्याशी के तौर पर सामने आ रहा था।
टिकट का ऐलान होने के बाद मदन भैया ने सिसौल पहुंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात की। उन्होने किसान मसीहा स्व0 महेन्द्र सिंह टिकैत के चित्र के समक्ष जल रही अखंड ज्योत को भी नमन किया। नीचे क्लिक कर देखें वीडियो
जयंत चौधरी के खतौली से टिकट देते ही आर्शीवाद लेने सिसौली पहुंचे मदन भैया, देखें वीडियो @jayantrld @NareshTikait @RLDparty #Muzaffarnagar #Khatauli pic.twitter.com/zKojuEgdoN
— ASB NEWS INDIA (@asbnewsindia) November 13, 2022
रालोद की ओर से मदन भैया के टिकट का ऐलान होने के साथ ही पार्टी में विरोध की सुगबुगाहट भी शुरु हो गई। पार्टी के प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे अभिषेक चौधरी ने पार्टी के निर्णय का स्वागत तो किया, लेकिन साथ ही 15 नवम्बर को खतौली में समर्थकों के साथ बैठक कर आगे का फैसला लेने का ट्वीट भी कर दिया। हालांकि अभिषेक चौधरी ने स्पष्ट किया कि अभी उन्होने रालोद नहीं छोडी है, ओर जो भी फैसला लिया जाएगा वह 15 नवम्बर की बैठक में लिया जाएगा।










Discussion about this post